{"_id":"65d8172213bc3234f70e302f","slug":"crakk-screening-arjun-rampal-emraan-hashmi-kryslte-dsouza-nora-fathehi-jamie-lever-star-studded-red-carpet-2024-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crakk Screening: क्रैक की स्क्रीनिंग में अर्जुन रामपाल का जलवा, रेड कार्पेट पर इन सितारों ने लगाए चार चांद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crakk Screening: क्रैक की स्क्रीनिंग में अर्जुन रामपाल का जलवा, रेड कार्पेट पर इन सितारों ने लगाए चार चांद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:25 AM IST
सार
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' की मुंबई में शानदार स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान रेड कार्पेट पर सिनेजगत के तमाम सितारे बेहतरीन पोज देते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गानों ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। बीती रात मुंबई में फिल्म की शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। आइए इस स्टार स्टडेड स्क्रीनिंग की झलकियों पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में, फिल्म के लीड स्टार अर्जुन रामपाल के साथ उनकी चियर टीम, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और उनकी पहली शादी से बेटियां माहिका और मायरा रामपाल भी मौजूद थीं। अभिनेता को स्क्रीनिंग के रेड कार्पेट पर तीनों के साथ पोज देते हुए देखा गया। नीले रंग का सूट पहने अभिनेता अपनी बेटियों और प्रेमिका के साथ शानदार पोज देते हुए बेहद आकर्षक लग रहे थे।
3 of 5
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी शामिल हुए। इस मौके पर अर्जुन रामपाल की 'क्रैक' की सह-कलाकार नोरा फतेही लाल रंग की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगीं। स्क्रीनिंग में भाग लेने वाले अन्य सितारों में इमरान हाशमी, मन्नारा चोपड़ा, विद्या मालवडे शामिल थे।
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' की स्क्रीनिंग में जॉनी लीवर के बच्चे जैसी लीवर और जैमी लीवर भी नजर आए। भाई-बहन को रेड कार्पेट पर पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा रेड कार्पेट पर अपने बोल्ड लुक से लाइमलाइट बटोरती दिखाई दीं।
'क्रैक' के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। विद्युत जामवाल ने अभिनय के अलावा अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। इससे पहले आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।