सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office: धीमी गति से आगे बढ़ रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें अन्य फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Feb 2024 09:06 AM IST
सार

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' और ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam and Fighter Total Earnings
लाल सलाम, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया-फाइटर - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, तो कई के हाथ असफलता लगती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' और ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...

Trending Videos
Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam and Fighter Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है।  

Bhagyashree: शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से बनाई दूरी, सलमान के साथ डेब्यू फिल्म कर बनी थीं स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam and Fighter Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। 14वें दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने 1.70 करोड़ की कमाई की है।  इसी के साथ ही फिल्म ने 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam and Fighter Total Earnings
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर

बॉलीवुड के हैंसम हंक ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक-दीपिका की फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी कि 29वें दिन 67 लाख का कारोबार किया। इसी के साथ ही 'फाइटर' ने 209.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam and Fighter Total Earnings
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सलाम

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' ने शुरुआत से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में असफल साबित हो रही है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म अब फ्लॉप की कगार पर नजर आ रही है। 14वें दिन फिल्म ने 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 17.17 करोड़ रुपये हो गई है।  

Animal: 'एनिमल' के अल्फा मेन भूमिका पर कुणाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मूवी देखकर किसी को पीटने का कर रहा था मन

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed