{"_id":"65d74856009fa362590b5cbf","slug":"poonam-pandey-first-appearance-after-death-rumors-actress-visit-temple-for-seeking-blessings-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey: पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंचीं पूनम पांडे, मौत की अफवाह उड़ाने के बाद पहली बार आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Pandey: पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंचीं पूनम पांडे, मौत की अफवाह उड़ाने के बाद पहली बार आईं नजर
पूनम पांडे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया हैंडल से बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर से अभिनेत्री का निधन हो गया है, लेकिन एक बाद बाद ही साफ हो गया है कि यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है। इसके बाद अभिनेत्री ने सामने आकर सफाई भी दी, लेकिन लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
अफवाह उड़ाने के बाद गुरुवार को अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। एथनिक लुक में वे हाथ में पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंचीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में पूनम काफी खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, एक पैपराजी की ओर से पोस्ट की गई इस क्लिप पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये अंडरटेकर की बहन हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब सच में इन्हें देखकर लगेगा कि ये भूत हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए इसे पुनर्जन्म करार दिया।
कुछ दिनों पहले पूनम की मौत की खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। फैंस समेत बॉलीवड के कई सेलेब्स ने उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। इनमें कंगना रणौत और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।