बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई। वहीं अब फैंस के इस उत्साह को आसमान तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने जल्द ही फिल्म का पहला गाना रिलीज करने की योजना बनाई है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने 'योद्धा' के पहले गाने के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
Yodha: राशि खन्ना के साथ प्यार में डूबे सिद्धार्थ, इस दिन रिलीज होगा 'योद्धा' का पहला गाना 'जिंदगी तेरे नाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'योद्धा' का पहला गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा, जो प्यार और जूनून पर आधारित होगा। करण जौहर ने खास अंदाज में फिल्म के पहले गाने का नाम और पोस्टर साझा किया। गाने का शीर्षक 'जिंदगी तेरे नाम' है। करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ प्रामाणिक प्रेम गीतों का इतिहास है, जो प्यार की हर भावना को व्यक्त करता है और एक नया जल्द ही आ रहा है..'जिंदगी तेरे नाम'। योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में देखें। वहीं करण ने गाने का पोस्टर साझा करते हुए इसके रिलीज की तारीख भी बताई। यह गाना 24 फरवरी को रिलीज होगा।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
Bollywood Celebs: करीना की तरह ही बाॅलीवुड की इन सेलेब्स ने भी किया एक-दूसरे को इग्नोर, जानें कौन हैं ये?
इसके साथ ही करण ने सिद्धार्थ के पिछले कुछ प्रेम गीतों की झलकियां भी साझा कीं। करण ने सिद्धार्थ के प्यार में पड़ने के पांच चरण दिखाए। उन्होंने 'सौ आसमानो', 'इश्क वाला लव', 'जेहनासीब', 'बोलना', 'रातां लम्बियां' गाने के पोस्टर साझा किए। अब इसके बाद छठे चरण में वे 'जिंदगी तेरे नाम' के साथ प्यार में डूबे नजर आएंगे। करण द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सिद्धार्थ फिल्म 'बार-बार देखो', स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हंसी तो फंसी, कपूर एंड संस और शेरशाह में उनके अवतार के रूप में नजर आए।
Bollywood Celebs: इन सितारों को दर्शकों ने दिया है 'ओवरएक्टिंग' का टैग, आज भी इनके मीम्स होते हैं वायरल
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने के बाद सिद्धार्थ ने उन्हीं के बैनर तले बनीं 'हंसी तो फंसी', 'बार बार देखो', 'कपूर एंड संस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में काम किया। अब वे 'योद्धा' के जरिए फिर से करण के साथ जुड़े हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर जारी हुआ था। वीडियो साझा करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा था, 'हमने उड़ान भर ली है। आने वाले हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हो जाइए।' टीजर वीडियो में सिद्धार्थ एक रोमांचक रेस्क्यू मिशन पर एक कमांडो के रूप में नजर आए। एक विमान का अपहरण कर लिया गया है, जिसे बचाने के लिए सिद्धार्थ आतंकवादियों से लड़ते नजर आए। वहीं, दिशा पाटनी केबिन क्रू की सदस्य थीं।
Trisha Krishnan: तृषा ने पूर्व अन्नाद्रमुक नेता पर किया मानहानि का मुकदमा, अपमानजनक टिप्पणी पर की कार्रवाई
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी के साथ राशि खन्ना भी नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan: विवेक वासवानी ने बताई शाहरुख-प्रियंका के रिश्ते की सच्चाई, बोले - बदनाम करने की नाकाम कोशिश