फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने अरूंधति रॉय पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने कई बार देश...

Fri, 05 Aug 2022 03:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 Aug 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
crash course annu kapoor said arundhati roy cheated india many times
अन्नू कपूर, अरुंधति रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव हैं। उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल के अलावा बहुत से शो को भी होस्ट किया है। हालांकि अन्नू कपूर बचपन से पढ़ाई में काफी एक्टिव थे, इसलिए वह कभी मनोरंजन की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वह अपने नाना और दादा की तरह हमेशा से देश की सेवा करना चाहते थे। अन्नू कपूर आईएस बनना चाहते थे, लेकिन माता-पिता के पास बहुत पैसे नहीं थे, इसलिए वह अपना सपना पूरा नहीं कर सके और बाद में अभिनेता को अपने पिता का थियेटर ज्वाइन करना पड़ा। 

crash course annu kapoor said arundhati roy cheated india many times
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने बताया कि पहले वह आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन जब से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आए तब से उन्होंने अपने हर काम को बहुत ईमानदारी से किया है। अन्नू कपूर ने आगे कहा कि वह राजनीति में कभी नहीं आना चाहते हैं, क्योंकि वह खुद को राजनीति के लिए फिट  नहीं मानते हैं। उन्होंने पॉलिटिशियन का मतलब समझाते हुए कहा- पॉली का मतलब होता है ऐसा टैलेंट जहां आपको बेवकूफ बनाना और गाली देना आता हो और टिशियन का अर्थ है रेंगने वाले कीड़े।

crash course annu kapoor said arundhati roy cheated india many times
अन्नू कपूर

अन्नू कपूर ने इस दौरान बुकर प्राइज विजेता अरुधंति रॉय पर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अरुंधति पर देश को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यहां मैं बहुत सम्मान के साथ अरुंधति रॉय का नाम ले रहा हूं। उन्होंने कई बार देश के साथ विश्वासघात किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने देश को लेकर भी चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
crash course annu kapoor said arundhati roy cheated india many times
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म और ओटीटी के शीर्ष पर बैठे लोगों के बारे में भी चर्चा की। अन्नू कपूर ने ये तक कह दिया कि ओटीटी पर अभिनेता अवास्तविक किरदार को भी वास्तविक बनाने की कोशिश करता है। बता दें कि अन्नू कपूर की वेब सीरीज क्रैश कोर्स आज यानि 5 अगस्त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed