फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Aggarwal: बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं काजल अग्रवाल, कमल हासन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Fri, 05 Aug 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 05 Aug 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal confirms her comeback with Kamal Haasan film Indian 2 after pregnancy
काजल अग्रवाल, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। अब बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अपने कमबैक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह जल्द ही वापसी करने वाली हैं। काजल ने नेहा धूपिया के साथ लाइव सेशन के दौरान इस बात की जानकारी दी है, जिसे जानने के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं।

Kajal Aggarwal confirms her comeback with Kamal Haasan film Indian 2 after pregnancy
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

दरअसल, काजल अग्रवाल ने हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया था। इस दौरान नेहा ने उनसे उनके कमबैक को लेकर सवाल पूछा, तो काजल ने बताया कि वह जल्द ही कमबैक करने वाली हैं। काजल ने कहा, 'हां, ये सच है कि मैं वापसी करने जा रही हूं। साउथ स्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 से मेरा कमबैक होगा। हम फिल्म की शूटिंग 13 सितंबर से शुरू करने वाले हैं।'

Kajal Aggarwal confirms her comeback with Kamal Haasan film Indian 2 after pregnancy
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीच में ऐसी खबरें आ रही थी कि 'इंडियन 2' में कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल नजर नहीं आएंगी। काजल से यह रोल दीपिका पादुकोण के पास चला गया है, लेकिन अब अभिनेत्री ने खुद ही इन खबरों का खंडन कर दिया है। नेहा से लाइव के दौरान कमबैक को लेकर की गई बात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal confirms her comeback with Kamal Haasan film Indian 2 after pregnancy
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि काजल अग्रवाल ने इसी साल अप्रैल के महीने में बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में वह काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए थीं। वहीं, अब वह कमल हासन के सीक्वल 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म की 1996 में आई कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed