फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: दो फ्लॉप फिल्मों और खराब एक्टिंग पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे आठ घंटे का काम ही...

Fri, 05 Aug 2022 03:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Akshay Kumar Reacts To Criticism Samrat Prithviraj Bachchhan Paandey flop at box office
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पहले 'बच्चन पांडे' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता पर निशाना साधा जा रहा था। फिर 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी ऐतिहासिक महाकाव्य की तैयारी में कमी के लिए अक्षय कुमार की आलोचना की जा रही थी। वहीं अब अभिनेता के पुराने बयानों, वीडियोज और ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया पर 'बायकॉट रक्षा बंधन' की मुहिम चलाई जा रही है। अभिनेता ने इन सब पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। 

Raksha Bandhan Akshay Kumar Reacts To Criticism Samrat Prithviraj Bachchhan Paandey flop at box office
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बोले...
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, "बहुत सारे लोग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट की वजह से परेशान हैं और ऐसे लोगों का मानना है कि चीजों को बदलने की जरूरत है। मेरे करियर के दौरान, खासकर मेरे शुरुआती दिनों में, लोग मुझसे पूछते थे कि मैं एक साल में चार फिल्मों पर काम क्यों करता हूं। लोगों ने हमेशा मुझसे कहा है कि मैं जितनी फिल्मों में काम करता हूं या प्रोड्यूस करता हूं, उसकी संख्या को कम करना चाहिए और एक फिल्म पर ज्यादा काम करना चाहिए।”

Raksha Bandhan Akshay Kumar Reacts To Criticism Samrat Prithviraj Bachchhan Paandey flop at box office
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्मों के प्रति मेरी...
अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'मैं आपको बता दूं, मैं फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति की तुलना में ज्यादा छुट्टियां लेता हूं। मैं रविवार को कभी काम नहीं करता। मैं शनिवार को आधे दिन ही काम करता हूं। मैं दिन में केवल 8 घंटे फिल्म के सेट पर बिताता हूं, लेकिन मैं उन 8 घंटों में से एक मिनट भी वैनिटी वैन में नहीं बिताता। मैं हमेशा फिल्म के सेट पर रहता हूं। मेरे 8 घंटे किसी भी अन्य अभिनेता के 14-15 घंटे के बराबर हैं। यह फिल्मों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Akshay Kumar Reacts To Criticism Samrat Prithviraj Bachchhan Paandey flop at box office
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
'रक्षा बंधन' के अलावा, अक्षय कुमार 'राम सेतु' में नजर आएंगे। वह इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भारूचा के साथ 'सेल्फी' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। बता दें कि यह फिल्म सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है, जो 24 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed