फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट मैदान के हीरो, सिल्वर स्क्रीन पर जीरो?

Tue, 27 Sep 2016 04:12 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 27 Sep 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
cricket related bollywood movies
टीम इंडिया ने कानपुर में न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक 500 वें टेस्ट में चित कर दिया है। संयोग ही है कि इसी हफ्ते टीम इंडिया के सबसे बड़े ब्रांड रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म भी रिलीज हो रही है। फिल्म में धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत र रहे हैं। उनके पेट में भी बटरफ्लाइज़ दौड़ रही हैं, और दौड़ें भी क्यूं न आखिर बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनी फिल्मों का प्रदर्शन जो इतना खराब रहा है। लगान, इक़बाल और जन्नत जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो मैदान और टीवी पर क्रिकेट देखने वाले दर्शक सिनेमाघरों में क्रिकेट देखने कम ही गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना कोई नई बात नहीं, ये फिल्में 1959 से बनती आ रही हैं। बड़े बड़े सितारों ने क्रिकेट पर फिल्में बनाने की कोशिश की और ज्यादातर बार हिट विकेट हुए।


आगे की स्लाइड्स में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें क्रिकेट कहानी का अहम हिस्सा थीं। 
cricket related bollywood movies
एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स से चर्चा में आए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के वो धूमकेतु हैं जिसने आते ही अपनी रोशनी से बड़े बड़े दिग्गजों को चौंधिया दिया। उनके कैप्टन बनते ही तमाम सीनियर खिलाड़ियों की एक के बाद एक टीम से छुट्टी होती गई। कभी अपने दोस्त की ब्रांड मैनेजमेंट कंपनी तो कभी अपने साथी खिलाड़ियों से अनबन के चलते धोनी को लेकर ग्रीन रूम से अक्सर ऐसी खबरें आती रहीं, जिन पर बीसीसीआई ने कभी तवज्जो नहीं दी। उनकी कप्तानी वाली आईपीएल की टीम के मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद से धोनी का करियर ढलान पर है। और, ये फिल्म उनके ब्रांड का आखिरी आंकलन हो सकती है।
 
cricket related bollywood movies
अजहर (2016)
इमरान हाशमी ने इस फिल्म में क्रिकेटर अजहरुद्दीन की भूमिका निभाई थी। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के प्रमोशन से खुद अजहर जुड़े रहे। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों के प्‍यार से महरूम रह गई। आलम तो यह हुआ कि खुद इमरान हाशमी अब यह कह रहे हैं कि अजहरुद्दीन को अदालत से भले माफी मिल गई, मगर लोगों के जहन में अब तक अजहर की छवि निगेटिव ही है। ऐसे में फिल्म में अजहर को बेकसूर दिखाना फिल्म के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cricket related bollywood movies
फरारी की सवारी (2012)
विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट रहे राजेश मापुसकर ने यह फिल्म बनाई थी। यह क्रिकेट की पृष्ठभूमि में बाप, बेटे और पोते के रिश्तों पर थी। एक बाप अपने बेटे को क्रिकेट टीम में सेलेक्ट करवाने को कैसे सचिन तेंदुलकर की फरारी कार चुराता है, यह फिल्म उस बारे में थी। शरमन जोशी, बमन ईरानी और रित्‍विक साहोरे फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। कहानी समीक्षकों को बहुत पसंद आई थी, पर यह बॉक्स ऑफिस पर जलवे बिखेरने में नाकाम रही।
 
विज्ञापन
cricket related bollywood movies
विक्ट्री (2009)
ऋतिक रोशन की कार्बन कॉपी कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने भी अपनी किस्मत बदलने की खातिर क्रिकेट का सहारा लिया। उनके लिए अजित पाल मंगत ने यह फिल्म बनाई। इसमें असल क्रिकेटरों की फौज खड़ी कर दी गई। मिसाल के तौर पर एलन बॉर्डर, टोनी ग्रेग, मोहिंदर अमरनाथ, वकार युनूस, मुरलीधरन और सनथ जयसुर्या। हरमन उसमें विजय शेखावत की भूमिका में थे, जो अपनी अकड़ की वजह से टीम से हाथ धो बैठता है। उसके बाद वह कैसे वापसी करता है, यह फिल्म उस बारे में थी। फिल्म हरमन की सोई किस्मत जगा नहीं पाई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed