बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी अचानक ही दुनिया को अलविदा कह बहुत दूर चली गईं। श्रीदेवी को सभी ने अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की चांदनी को खूबसूरत अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। गीता ने चांद की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'हमारी चांदनी अब वहां चली गई, तो चांद भी पूरा हो गया। श्रीदेवी जी की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें।'
क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने श्रीदेवी को ऐसे दी श्रद्धांजलि, फोटो संग लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन