किसी जमाने में एक कुख्यात गैंगस्टर के तौर पर पहचाने जाने वाले अरुण गवली की जिंदगी पर बनी और साल 2015 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'दगड़ी चाल' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, जिसके बाद से ही फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आएंगे। फैंस की इच्छा पूरी करते हुए मेकर्स अब फिल्म की सीक्वेल 'दगड़ी चाल 2' रिलीज करने की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं। आज इस फिल्म की ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर ने लॉन्च होने के साथ ही लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं हैं और इसको सोशल मीडिया पर बढ़िया प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
Dagdi Chal 2: अरुण गवली की 'जिंदगी' का दूसरा हिस्सा दगड़ी चॉल में लॉन्च, फिर दिखेगी अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतरीन फिल्म 'दगड़ी चाल' के सीक्वल 'दगड़ी चाल 2' के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के कलाकारों के साथ फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद थी। गौरतलब है कि इस खास मौके पर खुद अरुण गवली फिल्म की टीम के साथ दक्षिण मुंबई स्थित दगड़ी चॉल गए और यहां पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर दोनों ही लॉन्च किया। फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शकों के बीच बहुत उत्साह देखा जा रहा है और इसी के चलते इस फिल्म का पोस्टर और इसका ट्रेलर जारी लोगों के बीच ही रिलीज किया गया है। ट्रेलर के रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ पता लग रहा है कि दर्शक बड़ी बेताबी के साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर में अरुण गवली उर्फ डैडी और सूर्या के बीच के रिश्ते के नए आयामों को दर्शाया गया है। सूर्या, जो पहले डैडी का खास गुर्गा हुआ करता था, वो अब डैडी से नफरत करने लगा है। और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को छोड़कर अब अपने परिवार के साथ सादगी भरा जीवन बिताने लगा है। फिल्म में दोनों के रिश्तों में आई दरार की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। इस फिल्म में गैंग वॉर से राजनीति के रिश्ते को बेहद रोमांचकारी तरीके से पेश किया गया है।
चंद्रकांत कणसे द्वारा निर्देशित 'दगड़ी चाल 2' में अंकुश चौधरी, मकरंद देशपांडे और पूजा सावंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में अंकुश चौधरी एक गुस्सैल शख्स की भूनिका में है, तो वहीं गैंगस्टर डैडी के रोल में मकरंद देशपांडे अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। दोनों ही अपने अनूठे किरदारों से दर्शकों को फिर से लुभाने के लिए तैयार हैं। मकरंद देशपांडे का रोल अपने जमाने के बेहद कुख्यात गैंगस्टर रहे अरुण गवली उर्फ डैडी की जिंदगी पर आधारित है, जिसे उन्होंने एक बार फिर से पूरी शिद्दत के साथ निभाया है। बेहद रोमांचक अंदाज में दिलचस्प किरदारों के साथ बनाई गई फिल्म 'दगड़ी चाल 2' दर्शकों का पहली फिल्म से दोगुना मनोरंजन करेगी। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को मूल फिल्म की तरह ही बेहद पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन परफॉर्मेंस, संवाद और रोमांचक सीक्वेस की झलक देखी जा सकती है और ट्रेलर को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।