फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद पहली बार लाइव आईं सुष्मिता, बोलीं- जो लोग...

Thu, 11 Aug 2022 07:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 Aug 2022 07:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Sushmita Sen talks about relationship with lalit modi she said I don't care what people say
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी के साथ रिश्ते में जुड़ने के बाद सुष्मिता सेन पहली बार लाइव आई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद सुष्मिता सेन ने खुलकर बात की है। इस दौरान सुष्मिता सेन ने उनको ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि अब वह पहले ज्यादा कलरफुल होने की कोशिश कर रही हैं और वह निगेटिव रहना पसंद नहीं करती हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा- जब आप बहुत ज्यादा चुप रहते हैं तो लोग आपको कमजोर समझने लगते हैं, इसलिए जवाब देने जरूरी हो जाता है और इस वजह से हमें कई बार चुप्पी तोड़नी पड़ती है।  


 
Sushmita Sen talks about relationship with lalit modi she said I don't care what people say
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि मैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती क्योंकि मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जब आपके खिलाफ ज्यादा आवाजें उठने लगें तो बोलना जरूरी हो जाता है। जिसे जो सोचना है, जो बोलना है बोलता रहे सबकी अपनी सोच है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां सभी लोग आते हैं और अपनी बातें रखते हैं। मैं भी इस जगह से जुड़े रहना पसंद करती हूं, यहां लोग अपनी भावनाएं साझा करते हैं और एक दूसरे से जुड़ते हैं। 

Sushmita Sen talks about relationship with lalit modi she said I don't care what people say
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि ये एक खूबसूरत घर की तरह है, जिसे लोग अपने घर की तरह सजाते और बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां गलत बोलते हैं। जिससे सोशल मीडिया का माहौल खराब होता है, इसीलिए इस घर को साफ करना जरूरी है और यहां जो कचरा हो गया है उसे हटाना भी जरूरी है। सुष्मिता सेन ने कहा हम सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें लोगों से फर्क पड़ता है, बल्कि जब ज्यादा आवाज उठने लगती है तो बोलना जरूरी हो जाता है। इसके बाद उन्होंने फैंस  के सवालों का जवाब दिया और चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen talks about relationship with lalit modi she said I don't care what people say
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन तब से सुर्खियों में हैं, जब से उन्होंने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते की चर्चा की है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट साझा करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी मां की जन्मदिन की पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed