{"_id":"62f5034a2e1504161176823c","slug":"mukesh-khanna-reply-bluntly-on-allegation-of-insulting-women-share-another-video-for-clarification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Khanna: महिलाओं के अपमान के आरोप पर मुकेश खन्ना की दो टूक,कहा- पहले ज्ञान बढ़ाए और फिर बात करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mukesh Khanna: महिलाओं के अपमान के आरोप पर मुकेश खन्ना की दो टूक,कहा- पहले ज्ञान बढ़ाए और फिर बात करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:56 PM IST
सार
मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता ने बीते दिनों महिलाओं को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता ने बीते दिनों महिलाओं को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं उनके इस बयान के आपत्ति जताते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था। इसी बीच अब मामले को बढ़ता मुकेश खन्ना ने इस पर अपनी सफाई दी थी।
2 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में अब अभिनेता ने एक बार फिर इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। एक्टर ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कि सेक्स रैकेट को लेकर दिए गए मेरे बयान पर मैं एक और बात जोड़ने आया हूं। आप लोगों ने हनीट्रैप का नाम तो सुना ही होगा, जो लड़कियों को आगे कर के लोगों की तस्वीरें और वीडियोज रिकॉर्ड कर दूसरों को ब्लैकमेल करते हैं। मैं ऐसी लड़कियों के बारे में बात कर रहा था। मैं अकेला ऐसा इंसान नहीं हूं, ऐसी बाते मार्केट में फैली हुई है।
3 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने अपने इस वीडियो में कुछ अखबारों में हनीट्रैप को लेकर प्रकाशित हुई खबरों और हनीट्रैप के एक पीड़ित का वीडियो भी दिखाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि जो लोग मेरे 20 सेकेंड के वीडियो के आधार पर मुझपर इल्जान लगाने वाले ये पढ़ें और जाने कि किस तरह मार्केट में लोगों की इसके जरिए फंसाया जा रहा है। अभिनेता आगे कहा कि जो लोग मुझे एफआईआर की धमकी दे रहे हैं वह भी पहले इसे पढ़िए, देखिए, अपना ज्ञान बढ़ाइए और फिर बात करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अभिनेता मुकेश खन्ना बीते दिनों अपने एक वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अगर कोई भी लड़की किसी लड़के से कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। आप उसमें भागीदार मत बनिए, इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो। अभिनेता के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था। वहीं, इस अपनी सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।