सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: रॉकी भाई ने बहन के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
KGF 2 Star Yash celebrated raksha bandhan with sister photos getting viral on internet
यश ने बंधाई अपनी बहन से राखी - फोटो : social media

पूरी दुनिया में अदाकारी और लुक्स के दम अपने नाम का डंका बजाने वाले साउथ के सुपरस्टार यश को कौन भूल सकता है। उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है। फिल्म ने भारत में ही नहीं विदेश में भी खूब कमाई की थी। इतनी प्रसिद्धि हासिल करने के बाद उनके फैंस के दिलों में उनके परिवार के बारे में भी जानने के लिए उतनी ही उत्सुकता रहती है। यश भी अपने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के फोटोज डालते रहते हैं। लेकिन आज पहली बार रक्षा बंधन के पर्व पर अभिनेता ने दुनिया से अपनी बहन को रूबरू कराया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।       

Trending Videos
KGF 2 Star Yash celebrated raksha bandhan with sister photos getting viral on internet
यश ने बंधाई अपनी बहन से राखी - फोटो : social media

आज भाई-बहन के प्यार का त्योहार है और इस पर्व पर कन्नड़ रॉकिंग स्टार यश ने दुनिया भर में फैले अपने फैंस को अपनी प्यारी बहना से मिलवाया। दरअसल, यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रक्षा बंधन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी बहन नंदनी से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए यश ने लिखा, 'एक माता-पिता की दो संताने किस्मत की वजह से साथ आती हैं, लेकिन उनका बंधन जीवन भर के प्यार और समर्थन से बंध जाता है। रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं नंदनी।'     

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF 2 Star Yash celebrated raksha bandhan with sister photos getting viral on internet
एक्टर यश - फोटो : instagram/thenameisyash

साझा की गई तस्वीरों में यश अपनी बहन से राखी बंधवाते और आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नंदनी यश की आरती उतार रही हैं। एक तस्वीर में 'केजीएफ' स्टार यश अपनी बहन के कंधे पर प्यार से हाथ रखते हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं, दोनों राखी दिखाते नजर आ रहे हैं। यश द्वारा साझा की गई तस्वीरों को देख दोनों के बीच का प्यार साफ पता लग रहा है। दोनों के बीच का प्यार देख फैंस का दिल भी खुशियों से भर गया है और वह लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। कईं यूजर्स ने तो कमेंट कर दोनों को रक्षा बंधन की बधाई दी।    

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

   

KGF 2 Star Yash celebrated raksha bandhan with sister photos getting viral on internet
यश और राधिका पंडित - फोटो : social media

हमेशा की तरह यश इन तस्वीरों में काफी फिट और हैंडसम नजर आ रहे हैं। जहां यश ने ब्लैक टी शर्ट और जींस के साथ ऑरेंज जैकेट पहनी हुई थी, वहीं उनकी बहन ने पर्पल कलर का सूट पहना हुआ था। यश तस्वीरों में हैंडसम लग रहे थे और उनकी बहन भी काफी सुंदर लग रही थीं। बता दें कि यश अपनी बहन के काफी करीब हैं और दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग है।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed