सब्सक्राइब करें

Crazy Fans: शाहरुख खान की ‘फैन’ की तरह इन सितारों का भी सिरफिरे फैंस से हुआ सामना, FIR के बाद छूटा पीछा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 11 Aug 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Had to Deal with crazy fans Sushmita Sen to John Abraham Shruti haasan Hrithik Roshan
श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

किसी के लिए भी उसका पीछा किया जाना एक भयानक अनुभव होता है। यहां तक कि उन बॉलीवुड सितारों के लिए भी जिनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ टीम मौजूद रहती है। बॉलीवुड के सितारों के बारे में फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं, लेकिन कई बार कुछ फैंस इसकी हद पार कर देते हैं और उन्हें स्टाक करने लगते हैं। कुछ मामलों में स्टाकर इस हद तक जा चले जाते हैं कि अगर सितारे उनकी मांगों को मानने से इनकार करते हैं तो सेलिब्रिटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे देते हैं। ऐसे ही कुछ मिलती जुलती कहानी अपने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में देखी होगा, लेकिन आज हम आपको उस फिल्म की कहानी नहीं बता रहे हैं, बल्कि कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनका सामना असल में बी टाउन के सितारों ने किया है।

Trending Videos
Bollywood Stars Had to Deal with crazy fans Sushmita Sen to John Abraham Shruti haasan Hrithik Roshan
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ 2008 में एक ऐसा ही वाकया हुआ था। सुष्मिता को एक शख्स ने गिफ्ट भेजने शुरू कर दिए। गिफ्ट भेजने का यह सिलसिला वेडिंग ड्रेस और ज्वेलरी भेजने तक चला। इसके बाद चीजें तब बिगड़ी जब सिरफिरे फैन ने सुष्मिता से शादी न होने पर खुद को मारने की धमकी दी। सुष्मिता सेन को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Had to Deal with crazy fans Sushmita Sen to John Abraham Shruti haasan Hrithik Roshan
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘दोस्ताना’ देखने के बाद एक फैन उनके पीछे इस कदर तक दीवाना हो गया कि अभिनेता का पीछा करना शुरू कर दिया। उनके फैन ने अभिनेता के साथ एक मुलाकात का अनुरोध करते हुए हर दिन उन्हें फोन करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जॉन के माता-पिता से भी संपर्क किया। आखिर में उसके व्यवहार से तंग आकर जॉन ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Bollywood Stars Had to Deal with crazy fans Sushmita Sen to John Abraham Shruti haasan Hrithik Roshan
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन
अभिनेत्री श्रुति हासन का एक स्टाकर के साथ विवाद हुआ था, जो उनकी टीम का भी हिस्सा था। वह अक्सर ही उनके घर आने की भी कोशिश करता था। जब श्रुति ने उसे एक दायरे में रखने का प्रयास किया तो उसने उनका गला घोंटने की ही कोशिश कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ शियातक दर्ज कराई।

विज्ञापन
Bollywood Stars Had to Deal with crazy fans Sushmita Sen to John Abraham Shruti haasan Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन जहां भी जाते हैं, वहां उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। अभिनेता को एक रशियन लड़की ने बहुत परेशान किया था। वह उनके घर से बाहर घूमती थी और कई बार उनके घर में भी घूसने की कोशिश कर चुकी थी। दो बार वह उनसे मिलने उनके ऑफिस भी आ पहुंची थी। गार्ड ने जब उसे रोकना चाहा तो हंगामा मचा दिया था। बाद में  ऋतिक रोशन ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed