{"_id":"621210170354c73d7052d9d5","slug":"damini-fame-actress-meenakshi-sheshadri-shared-her-new-look-fans-shocked-after-seeing-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी शेषाद्रि ने बदल लिया अपना पूरा लुक, तस्वीर देख पहचानना होगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी शेषाद्रि ने बदल लिया अपना पूरा लुक, तस्वीर देख पहचानना होगा मुश्किल
घायल, घातक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री को कौन नहीं जानता होगा। 90 के दशक की मीनाक्षी खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। अब मीनाक्षी फिल्मों से दूर हो गई हैं लेकिन अपने फैंस के लिए वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर इस अभिनेत्री ने अपने लुक की फोटो डाली है।
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : Instagram
फैंस मीनाक्षी के नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा-लुकिंग ग्रेट तो दूसरे ने मीनाक्षी के गाने से ही उनकी तारीफ कर दी। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा कि " चांद तुमसा होगा कोई कहां...देख डाले सौ आसमां।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप हमेशा सुंदर दिखती हैं। साल 1993 की फिल्म दामिनी में मीनाक्षी की बेहतरीन एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म को आए हुए अब 28 साल हो चुके हैं। अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइनों में शुमार इस खूबसूरत अदाकारा का लुक बिल्कुल बदल गया है। मीनाक्षी 58 साल की हो गई हैं। इसके बावजूद उनकी खूबसूरती की तारीफ फैंस करते हुए नहीं थकते।
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : Instagram
बता दें कि 1981 में मीनाक्षी मिस इंडिया भी बनी थी। उस समय वह महज 17 साल की थीं। इसके अलावा मीनाक्षी ने 1981 में ही टोक्यो में मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट के लिए भारत को रिप्रेजेंट किया था। उन्होंने 1995 में एक बैंकर से शादी कर ली। जिसके बाद दामिनी की इस हिरोइन ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : Instagram
मीनाक्षी ने अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी कर ली। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हरीश से शादी से पहले कुमार सानू संग उनके अफेयर की खबरें बताई जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : Instagram
मीनाक्षी डलास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। वे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। अमेरिका जाकर बस चुकीं मीनाक्षी हिंदुस्तान आती-जाती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।