{"_id":"5cb8380dbdec2213e43a66f5","slug":"dance-comedy-film-shooting-has-been-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जी स्टूडियो ने शुरू की पहली डांस हॉरर कॉमेडी की तैयारी, इस कोरियोग्राफर को मिली निर्देशन की कमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जी स्टूडियो ने शुरू की पहली डांस हॉरर कॉमेडी की तैयारी, इस कोरियोग्राफर को मिली निर्देशन की कमान
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
Bosco-Caesar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में मशहूर कोरियोग्राफर्स के फिल्म निर्देशक बनने की कड़ी में फराह खान, रेमो डिसूजा और प्रभुदेवा के बाद नया नाम जुड़ा है बॉस्को मार्टिस का। मशहूर कोरियोग्राफर जोड़ी बॉस्को-सीजर के बॉस्को जी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक डांस-हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसकी शूटिंग की शुरूआत साल की दूसरी छमाही में करने की तैयारी चल रही है।
बॉस्को बताते हैं, ‘एक कोरियोग्राफर के तौर पर पर हमेशा कलाकारों की डांसिंग को लेकर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जो कहीं से भी मशहूर हॉलीवुड फिल्म स्टेप अप जैसी न दिखे। इसी ख्याल ने मुझे एक डांस आधारित हॉरर कॉमेडी बनाने के लिए प्रेरित किया और यह विचार अपने आप में ही मुझे काफी रोचक लगा।’ बॉस्को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर अपनी राइटर्स टीम के साथ काम शुरू कर चुके हैं और उन्हें लगता है कि डांस हॉरर कॉमेडी की तरफ विश्व सिनेमा में भी कम निर्देशकों ने ही ध्यान दिया है।
वह कहते हैं, ‘इस तरह का कुछ अगर लोगों के जेहन में है भी तो वह माइकल जैक्सन का मशहूर वीडियो थ्रिलर ही है। हम लोगों ने इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है और हम कुछ ऐसा लेकर आना चाहते हैं जो हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए बिल्कुल अनोखा हो।’ देश की पहली डांस हॉरर फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की तैयारी जी स्टूडियोज के भीतर भी चल रही है।
इस बारे में जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल कहते हैं, ‘देश में इससे पहले इस तरह की कोई फिल्म नहीं बनी है और हम इसके विचार को लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉस्को के साथ इस फिल्म के लिए साझेदारी में आना खुशी की बात है और वह सिर्फ यह फिल्म ही हमारे साथ निर्देशित नहीं कर रहे हैं बल्कि वह हमारे मशहूर रिएल्टी शो डांस इंडिया डांस के जज भी बन रहे हैं।’
जी की कोशिश डांस इंडिया डांस के कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों को इस डांस हॉरर कॉमेडी में मौका देने की भी है। यहां उल्लेखनीय है कि माइकल जैक्सन के मशहूर म्यूजिक वीडियो थ्रिलर की जैसा एक गाना निर्देशक बी सुभाष भी मिथुन चक्रवर्ती को लेकर अपनी फिल्म कसम पैदा करने वाली की में बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।