{"_id":"5cb834adbdec22144631a2fa","slug":"vinta-nanda-takes-on-ajay-devgn-after-tanushree-dutta-me-too-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता के बाद विनता नंदा ने अजय देवगन को लिया आड़े हाथों, एक के बाद एक लगाए कई आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता के बाद विनता नंदा ने अजय देवगन को लिया आड़े हाथों, एक के बाद एक लगाए कई आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vinta nanda, ajay devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे विवादों में घिरती दिख रही है। ट्रेलर सामने आने के बाद ही फिल्म पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। पहले तनुश्री दत्ता ने अजय देेवगन पर निशाना साधा था, अब राइटर विनता नंदा का बयान आया है।
2 of 5
vinta nanda
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में आलोकनाथ को दिखाया गया है जिसमें वो अजय देवगन के पिता बने हैं। मीटू मूवमेंट के तहत कई महिलाओं ने आलोकनाथ पर आरोप लगाए थे। आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वालीं विनता नंदा ने अब अजय देवगन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि 'अजय देवगन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि वो स्टैंड लेने की स्थिति में हैं। केवल पैसा कमाना ही उनका लक्ष्य है। जब बात बॉक्स ऑफिस की आती है तो कोई किसी धर्म को नहीं मानता है।'
3 of 5
vinta nanda
- फोटो : twitter
विनता ने आगे कहा कि, 'अब दर्शकों पर निर्भर है कि वो फिल्म को रिजेक्ट करें। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो यह दर्शाता है कि समाज कितना क्रूर है। मुझे दर्शकों पर पूरा भरोसा है कि उन लोगों की नींद खराब कर देंगे जो कोई भी स्टैंड नहीं ले रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
इससे पहले तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सिनेमा जगत झूठे, दिखावा करने वालों और पाखंडियों से भरी है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके सीन को दोबारा फिल्माया जा सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिल्म के मेकर्स ने एक रेपिस्ट को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा। दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
alok nath, vinta nanda
- फोटो : file photo
बता दें कि पिछले साल आलोकनाथ पर मीटू के तहत आरोप लगाया गया था। प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला करीब 20 साल पुराना था। इसके बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेस ने आलोकनाथ पर शराब पीकर छेड़खानी करने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।