फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance in Cricket: सीनियर्स का ख्याल रखेगी कोरियोग्राफर्स असोसिएशन, सितारों को नचाने वाले खुद फिरकी पर नाचे

Tue, 18 Apr 2023 10:35 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Apr 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
dance in cricket choreographers association will take care of seniors ganesh acharya shreyas talpade deepak
गणेश आचार्य, दीपक डोबरियाल, पप्पू वर्मा और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया में कहावत चलती है कि क्राइम, क्रिकेट और सिनेमा यानी थ्री सी के दर्शक, पाठक, श्रोता सबसे ज्यादा होते हैं। क्रिकेट का सिनेमा से रिश्ता काफी पुराना रहा है। और, अब तो शाहरुख खान और जूही चावला जैसे सितारों की अपनी खुद की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम भी है। आईपीएल की देखादेखी फिर सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) बनी जिसमें सिनेमा के सितारे 22 गज की पिच पर अपना हुनर दिखाते रहते हैं और अब बारी है एमएफसीएल यानी मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग की। सिनेमा में ‘मास्टर’ के उपनाम से नृत्य निर्देशकों (कोरियोग्राफर) को बुलाया जाता है और ये क्रिकेट लीग उन सीनियर कोरियोग्राफर्स की मदद के लिए बनी है, जो बीमारी या आयुजनित दिक्कतों के चलते अब सक्रिय नहीं है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

dance in cricket choreographers association will take care of seniors ganesh acharya shreyas talpade deepak
दीपक डोबरियाल, गणेश आचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एमएफसीएल यानी मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला आयोजन इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट के जमा फंड से बॉलीवुड के दस ऐसे वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स की आर्थिक मदद की जाएगी, जो शारीरिक रूप से बीमार हैं या किसी कारणवश उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन अभिनेताओं दीपक डोबरियाल, श्रेयस तलपडे और जॉनी लीवर ने किया।

इसे भी पढ़ें- Chhipkali in Court: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं

dance in cricket choreographers association will take care of seniors ganesh acharya shreyas talpade deepak
दीपक डोबरियाल, गणेश आचार्य, श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग को सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर्स में से गणेश आचार्य, अहमद खान, दिवाकर नायल, डैनी फर्नांडिस, इमरान सैयद, किरण गिरी और चिन्ना दुरई का साथ मिला है। लीग के पहले टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिक्की गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी जीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कराडे, उपाध्यक्ष संजय शेट्टी, संयुक्त सचिव अर्जुन गायकवाड़, संयुक्त सचिव इमरान सैयद और जॉइंट कोषाध्यक्ष उर्वी शेठ ध्रुव खास तौर से सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dance in cricket choreographers association will take care of seniors ganesh acharya shreyas talpade deepak
गणेश आचार्य, श्रेयस तलपड़े और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इस इस आयोजन में खास भूमिका निभाते नजर आए। इस आयोजन को गणेश आचार्य ने अपने फाउंडेशन के तहत ही किया। जॉनी लीवर ने क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साह इस मौके पर अपने ही अंदाज में किया और उनके कार्य की सराहना की। मुंबई में कार्यरत कलाकारों और तकनीशियनों की ऐसी कई संस्थाएं है जो अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद के लिए कोई ना कोई आयोजन करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed