सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: यूजर्स ने आलिया से पूछीं रणबीर की खूबियां, एक्ट्रेस बोलीं- वो सेट पर मेरे लिए...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Darlings actress Alia Bhatt share Ranbir Kapoor photo says Brahmastra actor easiest person to work with
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार हैं। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। अक्सर मीडिया बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर प्यार उड़ेलने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में एक बार फिर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की तारीफ करती नजर आईं।

Trending Videos
Darlings actress Alia Bhatt share Ranbir Kapoor photo says Brahmastra actor easiest person to work with
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया। इस दौरान उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे गए। मगर एक सवाल ने खासतौर से ध्यान खींचा। एक यूजर ने आलिया से पूछा कि एक को-स्टार के रूप में रणबीर कपूर की खासियत क्या है? इस सवाल का आलिया ने काफी शानदार जवाब दिया और रणबीर की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Darlings actress Alia Bhatt share Ranbir Kapoor photo says Brahmastra actor easiest person to work with
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यूजर को जवाब देते हुए आलिया ने लिखा है, 'रणबीर कपूर काफी सहज को-स्टार हैं। वह समय के बहुत पाबंद हैं। बतौर एक्टर वह काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और कभी काम छोड़कर सेट से नहीं जाते। उनका अनुशासन बहुत गजब का है।' इस खूबसूरत जवाब के साथ आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें रणबीर दिल बनाते नजर आ रहे हैं। आलिया ने लिखा है, 'वह शॉट के बीच में मेरे लिए ये छोटे-छोटे दिल भी बनाते हैं।'

Darlings actress Alia Bhatt share Ranbir Kapoor photo says Brahmastra actor easiest person to work with
आलिया - रणबीर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बता दें कि आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए आलिया फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह फिल्म वह अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' के बैनर तले बना रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed