Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Dasvi Trailer: Amitabh Bachchan reacted to the trailer of Abhishek Bachchan's film dasvi said Bhaiyu my love and my blessings ever for this
{"_id":"623b17af4544f47b6a677dc9","slug":"dasvi-trailer-amitabh-bachchan-reacted-to-the-trailer-of-abhishek-bachchan-s-film-dasvi-said-bhaiyu-my-love-and-my-blessings-ever-for-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dasvi Trailer: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया, कहा- भैयू मेरा बहुत सारा प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dasvi Trailer: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया, कहा- भैयू मेरा बहुत सारा प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:21 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इसकी जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। इसी बीच अब अभिषेक बच्चन के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे की इस फिल्म के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अमिताभ ने दसवीं के ट्रेलर के बारे में एक फैन द्वारा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बच्चन की तारीफ की है।
2 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के रिप्लाई में लिखा- भैयू इसके लिए मेरा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद है। आपके पिछले रोल से यह बेहद अलग है। फिल्म में आपके मूव्स से बेहद पसंद आए। आपके साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
फिल्म- दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, चौधरी साहब जूनियर बच्चन आपकी दसवीं के जबरदस्त ट्रेलर के लिए शुभकामनाएं। मैं 7 अप्रैल को फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म कथित तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में रहते हुए 82 साल की उम्र में 12वीं पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म- दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
जारी हुए ट्रेलर में अभिषेक बच्चन एक दोषी मुख्यमंत्री के रूप में नजर आए हैं, जो जेल में अपनी सजा काटने के दौरान अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने का फैसला करता है। फिल्म में निम्रत कौर उनकी पत्नी बिमला देवी और यामी गौतम आईपीएस अधिकारी ज्योति देसवाल की भूमिका में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म दसवीं टीजर
- फोटो : social media
फिल्म दसवीं का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जबकि इसे लिखा रितेश शाह और जियो स्टूडियो के सहयोग से अपने बैनर मैड्डॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा से निर्मित किया गया है। फिल्म 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी। इससे पहले अभिनेता आखिरी बार दीया अन्नपूर्णा घोष की फिल्म बॉब बिश्वास नजर आए थे। इसके अलावा वह दसवीं के बाद फिल्म SSS-7 में भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।