You will always fit in my arms ❤ @nysadevgan #HappyDaughtersDay
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
बेटी के साथ ऐसी है काजोल और अजय देवगन की बॉन्डिंग, खास वजह से शेयर की पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रोबैक तस्वीर में अजय देवगन बेटी नीसा और बेटे युग के साथ स्विमिंग पूल में हैं। दोनों बच्चों को अजय देवगन ने पकड़ रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेटियों को हर दिन सेलिब्रेट करना चाहिए।'
Daughters should be celebrated everyday, even more so TODAY. #DaughtersDay
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
नीसा कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। यहां तक कि अजय देवगन भी इस मामले पर ट्रोलर्स पर भड़क चुके हैं। बेटी नीसा के ट्रोल होने को लेकर अजय देवगन का बयान आया था। अजय देवगन ने कहा था- 'लोग कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
नीसा सिंगापुर से पढ़ाई कर रही हैं। वे अभी 16 साल की हैं। नीसा बेहद ही स्टाइलिश हैं, उनकी गिनती बॉलीवुड की पॉपुलर और स्टाइलिश स्टार किड्स में होती है। वहीं काजोल और अजय देवगन का बेटा युग अभी 9 साल का है। युग अक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
फिल्म 'यू मी और हम' के 9 साल बाद 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काजोल और अजय देवगन एक बार फिर साथ में दिखेंगे। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट है। दोनों के बीच के रिश्ते की अक्सर मिसाल भी दी जाती है।

कमेंट
कमेंट X