90 के दशक में गंभीर फिल्मों के बीच कॉमेडी फिल्में बनाकर लोगों को गुदगुदाने वाले डेविड धवन आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' का पोस्टर भी रिलीज किया है। इस फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन नजर आएंगे। दूसरी बार डेविड अपने बेटे को लेकर फिल्म बना रहे हैं।
B'Day Spl: गोविंदा के साथ 17 फिल्में बना चुके हैं डेविड धवन, इस वजह से अब एक-दूसरे से नहीं करते बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले उनकी हर फिल्म के हीरो गोविंदा हुआ करते थे। धवन पिछले 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। डेविड धवन ने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में दी हैं। उनकी पहलीकॉमेडी फिल्म 'आंखें' थीं। इस फिल्म में गोविंदा और चंकी पांडे ने काम किया था।
पढ़ें- B'Day Spl: 10 साल छोटी करीना के प्यार में पड़ गए थे सैफ, इस शर्त पर शादी के लिए तैयार हुईं थीं बेबो
धवन का जन्म अगरतला में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार कानपुर शिफ्ट हो गया था। धवन के पिता UCO बैंक में मैनेजर थे। 12वीं पास करने के बाद धवन ने फैसला किया कि वो एक्टर बनेंगे। इसी सपने के साथ वो मुंबई आ गए।
पढ़ें- 17 बार 'कृष्ण' बनकर इस एक्टर ने रचा था इतिहास, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी
उन्होंने FTII पुणे से एक्टिंग सीखने लगे। सतीश शाह और सुरेश ओबेरॉय उनके बैचमेट थे। जब धवन उनको एक्टिंग करते हुए देखते थे तो उन्हें लगता था कि वो अच्छे एक्टर नहीं हैं। इसलिए वो एडिटिंग डिपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे।
कोर्स पूरा करने के बाद धवन ने फिल्म 'आंधियां' डायरेक्ट की। कुछ एक्शन फिल्में डायरेक्टर करने के बाद उन्होंने सोचा कि वो कॉमेडी फिल्में ही बनाएंगे। डेविड धवन ने गोविंदा के साथ 17 फिल्मों में काम किया है।