हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' में कोरोना वायरस की कहानी जोड़ने को लेकर उड़ रही अफवाहों पर फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म की कहानी जो ओरिजिनल थी वही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी है कहा कि उनके बेटे वरुण धवन कि यह फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
डायरेक्टर नंबर वन ने खोले बॉक्स ऑफिस के तुरुप के पत्ते, कुली नंबर 1 की डिजिटल रिलीज पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मास्क लगा हुआ एक फोटो साझा किया था। इसके बाद से ही इस फिल्म के बारे में यह चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि अब इस फिल्म की कहानी में कोरोना वायरस की कहानी को भी जोड़ा जाएगा। डेविड धवन ने इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म पहले से ही तैयार हो चुकी है। और रिलीज के लिए तैयार है।
डेविड का कहना है, 'कुली नंबर 1 एक कॉमेडी फिल्म है। कोरोना वायरस ऐसा विषय है जिस पर लोगों को हंसाया नहीं जा सकता। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। एक फिल्म निर्माता-निर्देशक होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी फिल्म को आकर्षक बनाने के लिए अगर मैं इसकी कहानी में कोरोना वायरस का इस्तेमाल करूं तो यह मेरे लिए एक गैर जिम्मेदाराना कदम होगा।'
इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर भी उड़ रही अफवाहों पर डेविड ने पानी डाल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि उनकी यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी, न कि किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। उन्होंने बताया कि यह उनका नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों का फैसला है।
बता दें कि इस फिल्म में वरुण और सारा अली खान साथ नजर आएंगे। यह वर्ष 1995 में इसी नाम से डेविड धवन के ही निर्देशन में बनी फिल्म का रीमेक है जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। वरुण अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में इससे पहले 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' फिल्म में काम कर चुके हैं।
पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जानिए कब, कहां और कैसे देखें