{"_id":"5ce53fcfbdec220742621c71","slug":"de-de-pyaar-de-actress-rakul-preet-singh-revealed-three-qualities-of-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होने वाले पति में ये 3 खूबियां जरूर देखना चाहती है अजय देवगन की 26 साल की 'गर्लफ्रेंड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होने वाले पति में ये 3 खूबियां जरूर देखना चाहती है अजय देवगन की 26 साल की 'गर्लफ्रेंड'
Wed, 22 May 2019 08:57 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 22 May 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
De De Pyaar De
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रकुल प्रीत अजय देवगन की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में अजय को 50 साल जबकि रकुल के किरदार को 26 साल का दिखाया गया है।
de de pyaar de
- फोटो : social media
फिल्म 'दे दे प्यार दे' में तब्बू अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने होने वाले पति की खूबियों को लेकर मीडिया से बात की है। रकुल प्रीत अपने होने वाले पति के अंदर कुछ खूबियां देखना चाहती हैं।
Rakul Preet Singh
- फोटो : Amar Ujala
रकुल प्रीत के अनुसार वह जिस लड़के से शादी करना चाहती हैं उनकी हाइट 6 फीट की होनी चाहिए क्योंकि उनका कहना है कि, 'मैं अपने पति को सर उठाकर देखना चाहती हूं। अगर मैं हील्स पहनूं,तब वो मुझसे लंबा होना चाहिए।' इसके अलावा रकुल प्रीत का होने वाला पति करियर के लिए फोक्स्ड हो, भले ही वह बड़ी शख्सियत न हो, लेकिन अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करने की क्षमता रखता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakul preet singh
- फोटो : file photo
रकुल प्रीत अपने होने वोले पति के अंदर तीसरी चीज ये चाहती है कि उसके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर हो। बात करें 'दे दे प्यार दे' के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने पांचवें दिन ही 50 करोड़ का जैकपॉट छू लिया है। अजय देवगन, रकुलप्रीत, तब्बू, जावेद जाफरी और सन्नी सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे ने इसके साथ ही अपनी लागत से दूनी कमाई करते हुए इस साल की हिट फिल्मों में अपना नाम लिखा लिया है।
विज्ञापन
De De Pyaar De
- फोटो : social media
अजय देवगन की इस साल की ये दूसरी हिट फिल्म है, उनकी साल की पहली फिल्म टोटल धमाल 150 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। 50 साल के कारोबारी व्यक्ति और 25 साल की कॉलेज स्टूडेंट की इस प्यार की कहानी को युवाओं में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।