'डियर कॉमरेड' देखने के लिए मां से लड़ पड़ी ये फीमेल फैन, फिल्म देखने के बाद फूट-फूट कर रो पड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में अर्जुन रेड्डी स्टारर एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हैं। दोनों इस फिल्म से छा गए हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। डियर कॉमरेड देखने के लिए फैंस किस हद तक उत्साहित हैं इसका अंदाजा रश्मिका के एक फैन के ट्वीट से ही लग जाता है। जहां एक फीमेल फैन ने इस फिल्म को देखने के लिए अपनी मां से बहस तक कर ली।
आखिरकार दोनों ये फिल्म देखने पहुंचे। अनाक्क्षा नाम की इस फीमेल फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी इस फिल्म को देखने के लिए मां से बहस हो गई लेकिन जब हम दोनों ने ये फिल्म देखी तो मेरी मां की आंखों में आंसू थे। रश्मिका ने अपनी इस फैन का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- आपको और आपकी मॉम को बहुत सारा प्यार।
Tons of love to you and your mum.♥️
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) July 29, 2019
बता दें फिल्म में विजय कॉलेज बॉय की भूमिका में हैं जो उसे पाने के लिए लड़ता है जो वो चाहता है। एक लड़का है, जो कॉलेज स्टूडेंट यूनियन लीडर है। एक लड़की है, जो स्टेट लेवल क्रिकेटर है। इन दोनों के बीच प्यार होता है। ‘अर्जुन रेड्डी’ की तरह ये लड़का भी गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है। इस फिल्म में विजय बॉबी का और रश्मिका मंदाना लिली का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।