एक्ट्रेस जिया खान की कोई भी बात सामने आती है तो आज भी उनका खूबसूरत मुस्कुराता हुआ चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। जिया खान ने भले ही कम फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्होंने बेहद कम उम्र में दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय के दम पर जगह बना ली थी। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई।
प्यार में मिले धोखे के बाद जिया खान ने कर ली थी आत्महत्या, मौत से एक घंटे पहले हुआ था ये सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। जिया खान बचपन में उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' देखकर काफी प्रभावित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया था। फिल्मों की दुनिया में उन्होंने फिल्म 'नि:शब्द' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट महनायक अमिताभ बच्चन थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' में काम किया और फिर अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल' में मुख्य किरदार निभाया। जिया खान ने सिर्फ तीन हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जिया खान और सूरज पंचोली की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। यही से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। सूरज जिया से उम्र में दो साल छोटे थे लेकिन उनकी जिंदगी में वो खुशियों का झोंका बनकर आये थे। जिया ने अपनी मां राबिया से भी सूरज की बात करा दी थी। हालांकि, मां उनके इस रिश्ते से ज्यादा खुश नहीं थी।
जिया खान और सूरज पंचोली अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। दोनों का प्यार वाला रिश्ता अब नफरत में बदल चुका था। जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने उन्हें जिस तरह के मैसेज भेजे थे वो हैरान करने वाले थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किए। ये मैसेज बेहद ही अभद्र भाषा में थे।
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार फोन और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गईं। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में हैं। इसके बाद जिया सूरज के घर के बाहर थोड़ी देर खड़ी रहीं। सूरज ने थोड़ी देर बाद एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा। तब तक वो अपने घर जा चुकी थीं।
सूरज ने जिया को फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सूरज ने उन्हें गाली गलौज वाले 10 मैसेज भेजे थे। इसके एक घंटे बाद ही जिया खान का शव पंखे से लटका पाया गया। जांच में सामने आया कि मरने से पहले जिया ने आखिरी बार सूरज से बात की थी। इसके अलावा जिया के घर से सूरज पंचोली को संबोधित एक नोट भी मिला।