फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत पर उड़ी थीं ये 5 अफवाहें जो निकलीं झूठ, नए दावे से फिर सुर्खियों में आया मामला

Fri, 18 May 2018 04:17 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
death rumours viral aftrer sridevi death
श्रीदेवी

श्रीदेवी के निधन के 3 महीने बाद उनकी मौत पर अचानक सवाल खड़े होने लगे । दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध इसे मर्डर करार दिया है । वेद भूषण की निजी जांच एजेंसी पुलिस सॉल्यूशन इंडिया का दावा है श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं बल्कि मर्डर है ।

death rumours viral aftrer sridevi death
श्रीदेवी

अपनी बात को साबित करने के लिए इस निजी एजेंसी ने कई तर्क रखे हैं। एजेंसी का कहना है, 'न श्रीदेवी की कॉल डिटेल निकलवाई गई और न ही बोनी कपूर की । यही नहीं ब्लड रिपोर्ट पर भी चर्चा नहीं की गई और न ही लंग्स कंडीशन की।जब कोई पानी में डूबता है तो उसके लंग्स में पानी जाता है। आखिर कोई यह क्यों नहीं बता रहा कि कितना पानी श्रीदेवी की बॉडी के अंदर गया ।'

death rumours viral aftrer sridevi death
श्रीदेवी

भूषण ने कहा 'पुलिस जब जांच करती है तो पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है?उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा? पुलिस ने आखिर इस एंगल को लेकर जांच क्यों नहीं की?' बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
death rumours viral aftrer sridevi death
श्रीदेवी

सही मायने में भूषण के सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है । जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो उसके बाद भी तीन बार उनके मौत की वजह बदल गई थी । पहले खबर आई कि श्रीदेवी का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ था । जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। 

विज्ञापन
death rumours viral aftrer sridevi death
श्रीदेवी

इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था । पहले मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। मगर टेस्ट में साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed