{"_id":"621a3bb3b8e3671c621051c2","slug":"debut-janhvi-kapoor-sister-khushi-kapoor-is-ready-to-enter-in-bollywood-may-start-shooting-in-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Debut: बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अप्रैल में शुरू कर सकती हैं शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Debut: बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अप्रैल में शुरू कर सकती हैं शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:09 PM IST
सार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आईं जाह्नवी कपूर इस समय सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आईं जाह्नवी कपूर इस समय सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री ने अपनी गिनी- चुनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया है। जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक है। ऐसे में अब फैंस के लिए खुशी कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। खबरों की माने तो खुशी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।
जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड में आने के बाद से ही बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यु को भी लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ उनके डांस रिहर्सल की वीडियो सामने आने के बाद से ही दोनों की फिल्म को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। इसी बीच अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक खुशी और अगस्त्य शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ जोया अख्तर की फिल्म से अपनी शुरुआत कर सकती हैं।
Trending Videos
2 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : instagram/khushi.kapoorr
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बोनी कपूर के तरफ से खुशी की इस पहली फिल्म को लेकर एक बड़ा संकेत दिया गया है। दरअसल, हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि खुशी अप्रैल में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। मैं आपको और नहीं बता सकता। आपको जल्द ही इसके बारे में और जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने पहले कहा था कि जाह्नवी कपूर की तरह ही उनकी छोटी बेटी खुशी भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही यह स्टारकिड सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही खुशी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बोनी कपूर ने जनवरी 2021 में कहा था कि वह खुशी को लॉन्च नहीं करेंगे एक वेबसाइट से बात करते हुए बोनी ने कहा था कि मेरे पास संसाधन है, लेकिन मैं चाहता हूं कि उसे कोई और लॉन्च करें। क्योंकि मैं उसका पिता हूं और एक पिता होने के नाते दयालु हो सकता हूं। उन्होंने आगे कहा था कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर आप ऐसा करने का जोखिम नहीं उठा सकते और ना ही यह एक अभिनेता के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
5 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यु की अटकलों के बीच अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उनकी फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा और यह किस बैनर के तले बनाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी और अगस्त्य की यह फिल्म आर्चीज का हिंदी रूपांतरण है। खुशी कपूर के डेब्यू से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद से ही अब फैंस बेसब्री से इसके आधिकारिक एलान का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X