फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल पहले शाहरुख-आमिर को देता था टक्कर, गुमनामी के बाद अब ऐसे खुली इस एक्टर की किस्मत

Sat, 24 Feb 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Deepak Tijori Reveals How His Beard Look Fetched Him Role In Film Saheb Biwi Aur Gangster 3
Deepak Tijori

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) में आमिर खान और इसके ठीक एक साल बाद आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' (1993) में जितनी चर्चा आमिर खान और शाहरुख खान की हुई थी, उतना ही जिक्र दीपक तिजोरी का भी हुआ था। फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। मगर बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से धीरे-धीरे वह लोगों के दिल और दिमाग से उतरने लगे और गुमनामी में चले गए।

Deepak Tijori Reveals How His Beard Look Fetched Him Role In Film Saheb Biwi Aur Gangster 3
Deepak Tijori

अब 17 सालों बाद दीपक तिजोरी फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'सड़क' (1991) और 'वास्तव' (1999) में संजय दत्त के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया कर रहे हैं। इस सीरीज की पहली दो फिल्में सुपरहिट रही हैं। 




गौरतलब है कि दीपक तिजोरी को यह फिल्म दिलाने में उनकी दाढ़ी का बहुत बड़ा योगदान है।

Deepak Tijori Reveals How His Beard Look Fetched Him Role In Film Saheb Biwi Aur Gangster 3
Deepak Tijori

दीपक तिजोरी ने बताया कि जब वह फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने अपने डायरेक्टर दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपिक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Tijori Reveals How His Beard Look Fetched Him Role In Film Saheb Biwi Aur Gangster 3
दीपक तिजोरी

ऐसा नहीं है कि दीपक तिजोरी के पास कोई काम था ही नहीं। बतौर एक्टर साल 2014 में उनकी फिल्म 'राजा नटवरलाल' आई थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। साल 2016 में बतौर डायरेक्टर उनकी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा सकी। कुल मिलाकर अब दीपक तिजोरी को उम्मीद है कि फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' उनके करियर को नई जिंदगी देगी। 


पढ़ें: 25 साल बाद इस हालत में पहुंचा आमिर खान का कोस्टार, बीवी ने खदेड़ा था घर से बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed