{"_id":"59e47b6d4f1c1bcc538b7a7b","slug":"deepika-is-with-ranveer-singh-but-ranbir-kapoor-did-the-most-romantic-thing-for-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EX ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में दीपिका का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EX ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में दीपिका का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह भी चौंक जाएंगे
Tue, 17 Oct 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण जल्द ही स्क्रीन पर 'पद्मावती' बन दर्शकों का दिल लूटने के लिए तैयार हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के अलावा दीपिका किसी दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं।
2 of 6
एक टॉक शो को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर सिंह के बारे में एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह समेत पूरा बॉलीवुड चौंक जाएगा।
3 of 6
दरअसल, दीपिका से उनकी लव लाइफ के बारे में बातें की जा रही थी। इसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि, 'सबसे रोमांटिंक चीज या किस्सा जो उनके साथ हुआ उसके बारे में बताए तो दीपिका ने रणवीर सिंह के बजाय रणबीर कपूर का नाम ले डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका ने बताया कि वो प्यानो सीखना चाहती थी, इसके कुछ ही दिनों बाद उनके घर एक सरप्राइज डिलीवरी हुई, जो उनकी सोच से भी ज्यादा सुंदर प्यानो था। इस शानदार गिफ्ट को किसी और ने नहीं बल्कि उस वक्त उनके ब्वॉयफ्रेंड रहे रणबीर कपूर ने भेजा था। दीपिका इस लम्हें को आजतक नहीं भूला पाईं तभी तो जिंदगी के सबसे रोमेंटिंक पलों के बारे में पूछे जाने पर इस बात का जिक्र कर बैठीं।
विज्ञापन
5 of 6
याद हो कि दीपिका-रणबीर की गिनती उस दौर के सबसे रोमेंटिक कपल में होती थी। इन दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। दोनों 'बचना ए हसीनों' के दौरान करीब आए। दीपिका रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थीं। यहां तक कि उन्होंने गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। दोनों ने साथ में ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।