फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी की खबरों पर दीपिका पादुकोण के सब्र का बांध टूटा, दे डाला करारा जवाब

Sat, 13 Apr 2019 04:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
deepika padkune commented on pregnancy rumour for the first time
deepika padukone - फोटो : file photo
दीपिका पादुकाेण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं । फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं । शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म होगी । 

 
deepika padkune commented on pregnancy rumour for the first time
deepika padukone
रणवीर और दीपिका की शादी पिछले साल 14-15 नवंबर को हुई थी । शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं । हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करने के दौरान दीपिका ने इस पर जवाब दिया है । दीपिका ने कहा, 'ये जब होना होगा तब हो जाएगा ।'
 
deepika padkune commented on pregnancy rumour for the first time
Deepika Padukone-Ranveer Singh - फोटो : social media
दीपिका आगे कहती हैं, 'एक महिला पर शादी के बाद प्रेग्नेंट होने का दबाव नहीं डालना चाहिए। ये एक दिन तो होगा ही लेकिन बार-बार उससे यही बात कहना गलत है । मेरे ख्याल से जब हम ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padkune commented on pregnancy rumour for the first time
deepika padukone
दीपिका की फिल्म 'छपाक' की बात करें तो फिल्म में उनका नाम मालती होगा । फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे । ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी । इस बात की घोषणा दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी । 
विज्ञापन
deepika padkune commented on pregnancy rumour for the first time
deepika padukone - फोटो : instagram
मेघना गुलजार इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं । बता दें कि लक्ष्मी अग्रवाल पर 22 अप्रैल 2005 को तेजाब फेंका गया था । तब वो 15 साल की थीं । युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed