फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी होते ही दीपिका को बड़ी खुशखबरी, पावरफुल सेलेब्स की लिस्ट में अमिताभ संग टॉप पर

Tue, 20 Nov 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone and amitabh bacchan
अमिताभ बच्चन
शहंशाह अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से बॉलीवुड पर अपना जलवा बिखरने की तैयारी में हैं। यूगोव के प्रतिभाशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे प्रतिभाशाली शख्सियत बताया गया है।


deepika padukone and amitabh bacchan
deepika padukone - फोटो : instagram
यह डा़टा अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की 60 हस्तियों के बारें में लोगों से प्रतिक्रियाएं देने को कहा गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली है।
 
deepika padukone and amitabh bacchan
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं आपको बता दें कि भारत में लगभग 1, 948 लोगों ने इसमें भाग लिया था। वहीं रेटिंग के लिए कलाकारों और खिलाड़ियों के अपने क्षेत्र में जागरुकता, समानता व प्रभाव आदि को परखा गया। यूगोव की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है,शीर्ष 10 हस्तियों की लिस्ट में बॉलीवुड कलाकार और खिलाड़ियों नें अपना जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and amitabh bacchan
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शीर्ष स्थान बनाने में कामयाब रही हैं। जारी की हुई लिस्ट में पहले पायदान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। तीसरे व चौथे स्थान पर खेल जगत के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं।
विज्ञापन
deepika padukone and amitabh bacchan
अक्षय कुमार - फोटो : SELF

वहीं अक्षय कुमार पांचवे, विराट कोहली छठवें, आमिर खान सातवें और बादशाह शाहरुख खान आठवें स्थान पर हैं। आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नौवें और दसवें पायदान पर हैं। वहीं लिस्ट में पहली बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 15वां स्थान मिला है। आपको बता दे कि पीवी सिंधु ने पहली बार इस सूचि में कोई स्थान प्राप्त किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed