शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन कई सारी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। आखिरी बार यह दोनों 'ए दिल है मुश्किल' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख का केमियो था। इस फिल्म के रिलीज होने के ठीक 2 साल बाद किंग खान और ऐश्वर्या एक बार फिर से एक साथ नजर आए। यह दोनों हाल ही में हुए अवॉर्ड में पहुंचे थे। जहां पर शाहरुख खान ने ऐश्वर्या के सामने अपने दिल का दर्द बयां किया।
VIDEO: ऐश्वर्या के सामने खुद को रोक नहीं पाए शाहरुख, कई साल पुराना दर्द ऐसे आया सबके सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' हुए थे। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की कई सारी हस्तियां शरीक हुईं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन को टाइमलेस ब्यूटी का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलते ही ऐश्वर्या ने स्टेज पर सभी का शुक्रिया कहा। तभी शाहरुख स्टेज पर आए और ऐश्वर्या के सामने अपनी बदकिस्मती की दास्तां शेयर की।
Aishwarya's speech after receiving the award from SRK. (Part 1)
— హిమాలై🌈 (@Oxynom) November 18, 2018
Mentions Hema Malini, Zeenat Aman, Rekha, Madhuri Dixit, Kajol.
"We love you and miss you Sri ji" #LuxGoldenRoseAwards pic.twitter.com/adB9IBGepI
आगे शाहरुख ने कहा - 'जब वापस आया तो वह किसी और की हो चुकी थीं। किंग खान की बातें सुनकर ऐश्वर्या सहित वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।' दिलचस्प बात यह है कि सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या इस बात का खुलासा खुद किया था कि एक वक्त में शाहरुख ने उन्हें 8 फिल्मों में रिप्लेस करवाया था। यह तब हुआ था जब सलमान खान से ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ था।
शाहरुख और ऐश्वर्या सबसे पहले एक साथ साल 2000 में नजर आए थे। इसके बाद इन दोनों एक साथ कई फिल्में की। जिसमें मोहब्बतें, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम, शक्ति: द पावर और ए दिल है मुश्किल शामिल हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन 'फन्ने खां' फिल्म रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।