{"_id":"5a4e14514f1c1b36198b4bda","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-engagement-on-tomorrow-like-virushka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट अनुष्का की तरह दीपिका पादुकोण भी बर्थडे पर दे सकती हैं फैंस को बड़ा सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट अनुष्का की तरह दीपिका पादुकोण भी बर्थडे पर दे सकती हैं फैंस को बड़ा सरप्राइज
Fri, 05 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मस्तानी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कल अपने बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दीपिका कल अपने ब्वॉयफ्रेंड यानि एक्टर रणवीर सिंह के साथ चोरी-छुपके सगाई कर सकती हैं। ठीक वैसे ही जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने चोरी छुपे शादी की थी।
सूत्रों की मानें तो दोनों सगाई करके अपने फैंस को चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका इन दिनों श्रीलंका में छुट्टियां मना रहे हैं और दीपिका का बर्थडे भी वहीं मनाया जाएगा। हो सकता है कि दोनों वहीं अपनी सगाई भी कर लें।
3 of 4
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए श्रीलंका जाते हुए रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहीं दीपिका ने भी श्रीलंका में ही अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। फिलहाल 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन रणवीर के साथ सगाई करके वो अपने फैंस को नए साल का तोहफा भी दे सकती हैं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों हमेशा इस मामले पर कुछ न बताते हुए मुस्कुराते नजर आए हैं। वहीं बीच में खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि हाल ही में अंबानी की पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।