{"_id":"5bdc18f3bdec22722526d77c","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-marriage-ritual-start-look-at-the-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें
Fri, 02 Nov 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट 14-15 नवंबर तय हुई है । शादी के वेन्यू की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो होगा। अब शादी की रस्में शुरू हो गई हैं । पहली रस्म नंदी पूजा से शुरू हुई ।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने नंदी पूजा रखी थी । ये पूजा दीपिका के बंगलुरु स्थित घर पर हुई । इस पूजा में दीपिका ने ऑरेंज कलर का सूट पहना था । उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हुए थे। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। फोटो में दीपिका के दोस्त भी नजर आ रहे हैं ।
काफी समय से खबर आ रही थी कि दीपिका की शादी की शुरुआत नंदी पूजा से होगी। बता दें कि नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है । ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है । बंगलुरु में इस पूजा की बहुत मान्यता है ।
खबर थी कि इस मौके पर दीपिका को कांच की चूडि़यां पहना दी जाएंगी जिसे वो शादी तक पहने रहेंगी । अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए दीपिका-रणवीर ने कैटर्स और शेफ के सामने अनोखी शर्त रखी है । खबर के मुताबिक, कैटर्स और शेफ से एक अनोखा बॉन्ड साइन करवाया गया है ।
इस बॉन्ड के मुताबिक, इस शादी में जो रेसिपी बनाई जाएंगी उन्हें शेफ दोबारा कभी और कहीं पर भी नहीं बना सकेंगे। अगर सच में ऐसा हुआ तो दीपिका और रणवीर की शादी में इतिहास रचा जाएगा और जो कभी नहीं हुआ वो होगा । रणवीर और दीपिका दो शादिया करेंगे । एक पंजाबी रिति-रिवाज से और दूसरी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।