{"_id":"5a7e7e5a4f1c1b8e238b7ace","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-plan-for-valentines-day-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो ये हैं दीपिका और रणवीर के 'वैलेंटाइन डे' के प्लान...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो ये हैं दीपिका और रणवीर के 'वैलेंटाइन डे' के प्लान...
Sat, 10 Feb 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैलेंटाइन डे जल्द ही आने वाला है और प्यार करने वालों के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। बॉलीवुड के हिट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इसका सबूत ये दोनों हमें समय समय पर देते भी रहते हैं। जाहिर है कि फैन्स इनके वैलेंटाइन डे के प्लान भी जानना चाहेंगे। आइए हम आपको बताते हैं दोनों के वैलेंटाइन डे के प्लान..
2 of 4
हाल ही में दीपिका से जब पूछा गया कि वे वैलेंटाइन डे पर क्या करने वाली हैं ? तो इस पर दीपिका ने तपाक से कहा, 'जहां तक वैलेंटाइन डे और चॉकलेट डे का सवाल है, तो मुझे लगता है कि हमें हर एक दिन सेलिब्रेट करना चाहिए। और मैं वैलेंटाइन डे पर अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में बिजी रहने वाली हूं।'
3 of 4
कुछ दिन पहले रणवीर सिंह से जब यही सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि वे भी वैलेंटाइन डे पर शूटिंग कर रहे होंगे। बता दें की 'पद्मावत' के बाद रणवीर, जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका की अगली फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की 'सपना दीदी' है। यह फिल्म 'हुसैन जैदी' की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस फिल्म में दिपिका और इरफान खान फिर एक बार साथ काम करेंगे। इससे पहले फिल्म पीकू में दोनों एक साथ आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।