फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' की धमक से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन अक्षय की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

Sat, 10 Feb 2018 09:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
box office collection of akshay kumar film padman
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो सुबह के शो में 25 फीसदी थिएटर हाउसफुल रहे। 'पैडमैन' की ओपनिंग अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के जैसे ही हुई है।

box office collection of akshay kumar film padman
अक्षय कुमार
पैडमैन की रिलीज से 'पद्मावत' की कमाई पर असर पड़ सकता है। ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी के अनुसार, पहले दिन 'पैडमैन' ने 12 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई है। वीकेंड तक फिल्म की कमाई 50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।  
box office collection of akshay kumar film padman
अक्षय कुमार

अक्षय राठी की मानें तो अक्षय की फिल्म शुरू में धीमी चाल से चलती हैं लेकिन 'पैडमैन' का 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना तय है। फिल्म जिस विषय पर बनाई गई है, उसे लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection of akshay kumar film padman
अक्षय कुमार

फिल्म को भारत में कुल 2750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वाले अरुणाचलम मुर्गनंथम की असल जिंदगी पर बनी है।

विज्ञापन
box office collection of akshay kumar film padman
अक्षय कुमार

फिल्म में अक्षय अरुणाचलम का और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी। अक्षय को उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed