फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप की खबरों पर Bigg Boss की ये विनर भड़की, कर दिया ऐसा ट्वीट करना पड़ा डिलीट

Sat, 10 Feb 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
bigg boss winner gauahar khan slams rumours of relationship
gauahar khan

बिग बॉस 7 की विनर और टीवी की मशहूर सेलिब्रिटी गौहर खान अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। चाहे वह डेट कर रही हों या ब्रेकअप गौहर हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन इस बार वह अपने डेटिंग की खबरों को लेकर भड़क गईं।

bigg boss winner gauahar khan slams rumours of relationship
gauahar khan

चर्चा थी कि गौहर का कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप चल रहा है। गौहर ने मेलविन के साथ तीन महीने पहले एक डांस वीडियो में साथ काम किया था। तभी से दोनों की दोस्ती के किस्से सुने जा रहे हैं। दोनों ने डांस वीडियो 'आते-जाते हंसते गाते' में धमाकेदार डांस किया था। गाने में इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

bigg boss winner gauahar khan slams rumours of relationship
Gauhar Khan

गौहर खान ने ट्विटर पर लिखा कि, 'कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आज के समय में पत्रकारिता काफी बदल गई है और बहुत सारी ऐसी झूठी बातें लिख दी जाती हैं जो लोगों का ध्यान खींचे।' हालांकि गौहर ने ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss winner gauahar khan slams rumours of relationship
gauhar khan

गौहर खान का नाम इससे पहले एक्टर हर्षवर्धन राणे और जैकी भगनानी के साथ भी जोड़ा गया लेकिन उन्होंने ऐसी सारी खबरों को अफवाह बताया।

विज्ञापन
bigg boss winner gauahar khan slams rumours of relationship
इससे पहले बिग बॉस विजेता गौहर और कुशाल ने कपल के रूप में खूब सुर्ख‍ियों बटोरी लेकिन इस जोड़ी के ब्रेकअप की वजह ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया। दोनों की मुलाकात बिग बॉस-7 में हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed