दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को पीछे छोड़ा, अब आमिर हैं निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 236 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, 'पद्मावत' ने सलमान खान की 'किक' को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 9वीं फिल्म बन गई है। अब 'पद्मावत' से ऊपर ऋतिक रोशन की 'कृष-3' और आमिर खान की 'धूम-3' है। जिस तरह 'पद्मावत' दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है उससे तो यही अनुमान लगाया जा रहा है जल्द ही 'पद्मावत' इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट:
बाहुबली 2- 511 करोड़
दंगल- 387.39 करोड़
पीके- 340 करोड़
टाइगर जिंदा है- 339.08 करोड़
बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़
सुल्तान- 300.50 करोड़
धूम 3- 284 करोड़
कृष 3- 240 करोड़
पद्मावत- 236* करोड़
किक- 233 करोड़
हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज के बाद 'पद्मावत' के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर असर पड़ सकता है। 'पैडमैन' को क्रिटिक्स की सरहाना भी मिल रही है, इस फिल्म को दुनियाभर में 3,350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।