सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देश में नहीं विदेश में होगी प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग, ये है दीपिका-रणवीर की शादी का पूरा प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh will have private destination wedding here is   the full plan

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में सेलेब्स की शादी को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी भी तय हो गई है और तैयारियां भी शूरू हो चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड की पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी यानि रणवीर सिंह की शादी की बात भी सामने आ रही है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों मुंबई या बंगलुरु में शादी करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो वह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं।

Trending Videos
deepika padukone and ranveer singh will have private destination wedding here is   the full plan
Deepika Padukone

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार- 'रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को इंपोर्टेंस देते हैं। दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं। शादी मीडिया की नजरों से दूर एक क्लासी और प्राइवेट तरीके से होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh will have private destination wedding here is   the full plan
deepika padukone

हालांकि शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन की प्लानिंग की गई है। इसमें से एक मुंबई में और दूसरा बंगलुरु में आयोजित होगा। दीपिका और रणवीर इन दिनों घर की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों घर की तलाश करते हुए वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। आपको बता दें कि विराट-अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं।

deepika padukone and ranveer singh will have private destination wedding here is   the full plan
Deepika Padukone

रणवीर सिंह घर देखने के लिए अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है। अगर डील फाइनल होती है तो जल्द ही दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं और इस तरह दोनों विराट अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed