{"_id":"5cbcc62ebdec22146230ab49","slug":"deepika-padukone-and-vikrant-massey-kissing-viral-on-chhapaak-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर छोड़ किसे खुलेआम Kiss कर रही हैं दीपिका पादुकोण, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर छोड़ किसे खुलेआम Kiss कर रही हैं दीपिका पादुकोण, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर देखी जा रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका को देखकर उनके फैंस भी धोखा खा रहे हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते दिखी थीं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
Deepika Padukone, Vikrant
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी दिल्ली में 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की कहानी एसिट अटैक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन आधारित है। हाल में फिल्म के सेट से एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और विक्रांत किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 5
deepika padukone
वायरल हुए वीडियो में दीपिका और विक्रांत छत पर खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक खड़े हैं फिर कुछ सेकेंड बाद वो दोनों एक दूसरे को किस करने लगते हैं। इस दौरान दीपिका पिंक कुर्ता पहने हुए दिख रही हैं वहीं विक्रांत हल्के भूरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। सीन शूट करते समय दूसरे घरों के छत पर खड़े कई लोग उन्हें किस करते हुए देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
इससे पहले दीपिका का ऑटो से उतरते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 'छपाक' फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार लगातार लीक हो रहे वीडियोज को लेकर काफी परेशान हैं। मेघना नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी रिलीज से पहले सामने आए। फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई में सेटअप लगाने की तैयारी है, इसके लिए वहां ज्यादा सिक्योरिटी का इंतजाम करने की तैयारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।