{"_id":"6137235b627dc12ec1450257","slug":"deepika-padukone-announced-her-next-film-with-amitabh-bachchan-on-the-sets-of-kbc-which-is-hindi-remake-of-intern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: ‘केबीसी 13’ के सेट पर दीपिका ने किया इस फिल्म का एलान, बिग बी संग खूब किया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shooting Report: ‘केबीसी 13’ के सेट पर दीपिका ने किया इस फिल्म का एलान, बिग बी संग खूब किया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण दोनों ने पहली बार अपनी अगली फिल्म की बात सार्वजनिक की है। सीनियर बच्चन की मेजबानी में चल रहे गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शूटिंग के दौरान दीपिका ने अपनी अगली फिल्म का जिक्र किया। ये दोनों इससे पहले फिल्म ‘पीकू’ में भी साथ काम कर चुके हैं। दीपिका और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हॉलीवुड फिल्म ‘इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में बनने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी मित्र ऋषि कपूर के देहांत के बाद उनकी जगह ली है। फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक है जिसमें एक सेवानिवृत्त व्यक्ति फिर से अपना करियर शुरू करना चाहता है और एक दफ्तर में इंटर्न की नौकरी शुरू करता है। जो महिला इस ऑफिस की बॉस है, उसका किरदार फिल्म में दीपिका पादुकोण निभाती दिखेंगी।
Trending Videos
2 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण संग फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शूटिंग कोरियाग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान के कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले ही हो चुकी है। अब इस एपिसोड के प्रसारण की तारीख नजदीक आने के बाद सेट पर इस दौरान लिए गए चित्रों के प्रयोग पर लगी पाबंदी हट चुकी है। दीपिका पादुकोण ने ये एपिसोड ‘शिक्षक दिवस’ स्पेशल के लिए फराह खान के साथ शूट किया था। फराह खान निर्देशित दूसरी हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से ही दीपिका ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
फराह खान ने इस एपिसोड की शूटिंग की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी सोमवार को साझा की थीं जिमसें उन्होंने लिखा था, ‘ये दिन कितना महान दिन है जब आपकी सेल्फी खुद एक लीजेंड ने खींची हो।’ शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन भी फुल मस्ती के मूड में दिखे और उन्होंने दीपिका व फराह के साथ सवालों जवाबों के दौरान खूब हंसी मजाक किया। गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का ये एपिसोड आने वाले शुक्रवार को प्रसारित होना है।
4 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
शानदार शुक्रवार नाम से प्रचारित किए जा रहे गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के इस एपिसोड का प्रोमो भी सोनी चैनल ने रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने दोनों मेहमानों दीपिका व फराह को बताते दिख रहे हैं कि खेल खेलने के लिए उनके पास सीमित समय ही है। अगर बजर बजा तो उन्हें खेल खत्म करना होगा। और, तभी बजर बज जाता है। इसी के बाद सेट पर तीनों के बीच मस्ती शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
खेल जारी रखने की गुजारिश करते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं, ‘हम दोनों तो एक फिल्म भी साथ कर रहे हैं।’ ये फिल्म ‘इंटर्न’ का हिंदी रीमेक ही है। और, इसी मौके पर फराह भी अमिताभ बच्चन को याद दिलाती हैं कि दीपिका ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का पिछली बार इसी शो पर वादा किया था। दीपिका इस फिल्म की निर्माताओं में से एक हैं। इसी शूटिंग के दौरान दीपिका ने रणवीर की इस बात के लिए भी शिकायत की कि वादे के बावजूद उन्होने अब तक एक बार भी सुबह का नाश्ता नहीं बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।