फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद दीपिका पादुकोण पहुंचीं टॉप पर, शाहरुख ही नहीं सलमान-आमिर को भी दे दी पटखनी

Wed, 19 Dec 2018 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone beat shah rukh khan in imdb rating
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले रणवीर सिंह से शादी को लेकर ये कपल चर्चा में रहा। उसके बाद गूगल के टॉप 10 ट्रेंडिंग न्यूज के मामले में भी दीपिका लिस्ट में शामिल रहीं। दीपिका पादुकोण की शादी को लोग ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाह रहे थे। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है। इस बार दीपिका पहले नंबर पर बरकरार हैं।

deepika padukone beat shah rukh khan in imdb rating
deepika padukone - फोटो : instagram

दरअसल, फिल्म वेबसाइट IMDb के मुताबिक साल 2018 में दीपिका टॉप पर हैं। उन्होंने शाहरुख खान तक को पीछे छोड़ दिया है। IMDb ने भारतीय सिनेमा के टॉप 10 सितारों की लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट IMDb प्रो स्टार मीटर रैंकिंग पर आधारित है जो कि IMDb के 25 करोड़ के मंथली विजिटर्स के पेज व्यूज पर आधारित है।

deepika padukone beat shah rukh khan in imdb rating
shah rukh khan - फोटो : file photo

लिस्ट में पहला स्थान दीपिका पादुकोण को मिला जबकि दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं। इसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार हैं। कुब्रा सैत नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर चर्चा में आई थीं। वहीं राधिका आप्टे के लिए 2018 बेहद खास रहा। उन्होंने एक के बाद एक बड़ी हिट फिल्में और वेब सीरीज दिए। जिनमें अंधाधुन, पैडमैन, लस्ट स्टोरीज, सेक्रेड गेम्स और घोल प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone beat shah rukh khan in imdb rating
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी केवल एक ही फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस किया था और साल की पहली सुपरहिट फिल्म रही थी। आने वाले समय में दीपिका विशाल भारद्वाज की सपना दीदी और चर्चित लेखिका अमृता प्रीतम की बायोपिक में नजर आएंगी।

विज्ञापन
deepika padukone beat shah rukh khan in imdb rating
deepika padukone - फोटो : instagram

निजी जिंदगी की बात करें तो 14 नवंबर को दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। इस भव्य शादी के बाद दीपिका ने 3 रिसेप्शन दिए। जिसमें बॉलीवुड और खेल से जुड़ी तमाम मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed