{"_id":"5e7266898ebc3e76991102eb","slug":"deepika-padukone-chhapaak-actor-vikrant-massey-film-cargo-not-being-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका ने इस हीरो का करियर डाला खतरे में, नहीं रिलीज हो पा रही फेस्टिवल्स में घूम चुकी ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका ने इस हीरो का करियर डाला खतरे में, नहीं रिलीज हो पा रही फेस्टिवल्स में घूम चुकी ये फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
vikrant massey
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण के हीरो के तौर पर मिली करियर की सबसे बड़ी फिल्म छपाक के फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी फिर वहीं आ गए हैं, जहां छह साल पहले वह फिल्म लुटेरा में खड़े थे। रणवीर सिंह के साथ फिल्म लुटेरा में विक्रांत ने अपने करियर की शुरूआत की और उसके बाद काफी काम भी किया, लेकिन आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव वाली श्रेणी में उनकी एंट्री नहीं हो पा रही है। विक्रांत को अब अपनी फिल्म कार्गो को लेकर उम्मीदें जागी हैं, ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है।
फिल्म कार्गो को फिर से चर्चा में लाने के लिए तमाम कोशिश हो रही हैं। इसे हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म के तौर पर भी स्थापित करने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन फिल्म की मार्केटिंग और प्रचार टीम इसके बारे में सही तरीके से चीजें सामने नहीं ला पा रही। जिस फिल्म को पिछले साल ही मुंबई के फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है, अब उसी का एक और ‘प्रीमियर’ करने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म साउथ बाय साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी और इसी को फिल्म की मार्केटिंग टीम इसका प्रीमियर बता रही है। खुद विक्रांत मैसी मानते हैं कि फिल्म दूसरे तमाम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है।
विक्रांत कहते हैं, 'हमें पता ही नहीं था कि इस फिल्म के साथ क्या करना है या फिर यह फिल्म किस दिशा में आगे बढ़ेगी। लेकिन दुनिया भर के तमाम फिल्म समारोहों में चुने जाने के बाद हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म जल्द रिलीज होगी और दर्शकों को पसंद आएगी।' छपाक में नजर आने वाले विक्रांत आने वाले दिनों में भूमि पेडनेकर के साथ 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे', के अलावा 'रामप्रसाद की तेरहवी', 'गिन्नी वेड्स सन्नी' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।