10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं।
Chhapaak और Tanhaji में किसने मारी बाजी, जानें पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'छपाक' ने पांचवें दिन दो से सवा दो करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़ और सोमवार को 2.35 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने पांच दिन में करीब 23.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म के प्रचार और लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। 'छपाक' को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं।
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने पांचवें दिन भी अपनी रफ्तार कायम रखी। 'तानाजी' की कमाई में सोमवार की अपेक्षा 20 फीसदी की उछाल देखी गई है। फिल्म ने मंगलवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह पांच दिन में इसने करीब 91.50 करोड़ जुटा लिए हैं।
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'तानाजी' ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। फिल्म का बजट 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर फिल्म की रिलीज होने तक की लागत 125 करोड़ है। इस तरह इसे हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये कमाने होंगे।
खेत में फोटो खिंचवाना पड़ गया अनन्या पांडे को भारी, ट्रोलर्स बोले- 'स्ट्रगल कर रही हैं दीदी'