फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छपाक' के विरोध के बीच दीपिका पादुकोण को मिली गुड न्यूज, फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak declared tax free in Rajasthan
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर हो रहे विवाद के बीच उनके लिए एक गुड न्यूज आई है। रिलीज होने के बाद इस फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। छपाक को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में पहले ही टैक्स फ्री किया जा चुका है। 





 

Deepika Padukone Chhapaak declared tax free in Rajasthan
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

दरअसल दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात की। दीपिका का इस तरह जेनएयू में जाना कई संगठनों को रास नहीं आया इसलिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि उनकी फिल्म छपाक के प्रदर्शन पर भी कई जगह रोक लगा दी गई है।

Deepika Padukone Chhapaak declared tax free in Rajasthan
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर भाजपा के कई नेता सरकार के फैसले की काफी आलोचना कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होना भी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने दर्शकों को मुफ्त में छपाक का शो दिखाया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भोपाल के संगीत सिनेमा के पहले शो के टिकट लेकर वहां पहुंचे और लोगों को मुफ्त में टिकट बांट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak declared tax free in Rajasthan
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध जताने के लिए भाजपा ने अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को मुफ्त में दिखाने का फैसला किया है। प्रदेश के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता सिनेमा घर पहुंचे और उन्होंने 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म देखने की लोगों से अपील की। इससे पहले भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने बुधवार को #TanhajiChallenge के जरिए इस फिल्म की टिकट फ्री में देने का फैसला किया । ये चैलेंज आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं को भी ऐसा करने के लिए कहा था कि वह भी इस फिल्म के टिकट लोगों को मुफ्त में बांटे। तेजिंदर सिंह बग्गा के इस चैलेंज को भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने भी स्वीकार किया और फ्री में तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर की टिकट बांट रही हैं। इनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भाजपा नेताओं के #TanhajiChallenge को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak declared tax free in Rajasthan
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र नाथ सिंह ने 'छपाक' को देश के गद्दारों की फिल्म और 'तान्हाजी' को देशभक्त की फिल्म बताया है। इसी तरह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने 'तानाजी' को टैक्स फ्री करने की मांग की। साथ ही 'छपाक' का पैसा कहां जाएगा, इस पर सवाल भी उठाए हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में छपाक के टैक्स फ्री करने पर गोपाल भार्गव ने कहा है कि अगर ये पॉर्न फिल्म भी होती तो मध्य प्रदेश सरकार इसको भी टैक्स फ्री करती। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़िता की जिदंगी पर आधारित है। जिसको देखते हुए कांग्रेस शासित प्रदेश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है। जिस पर गोपाल भार्गव ने सरकार की आलोचना की है। 

कन्हैया ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले- मोदीजी का प्रचार करतीं हैं तो देशभक्त, JNU आईं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed