फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना को वीडियो में देख खुद को रोक नहीं पाईं दीपिका, किया ऐसा कमेंट सलमान भी हो जाएंगे खुश

Sun, 03 Feb 2019 05:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Feb 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone comment on Katrina Kaif post viral on social media
Katrina Deepika - फोटो : file photo

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सलमान खान के साथ 'भारत' (Bharat) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान कटरीना (Katrina Kaif) ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसे देखकर दीपिका पादुकोण खुद को रोक नहीं सकीं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कटरीना के पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 

Deepika Padukone comment on Katrina Kaif post viral on social media
deepika padukone, katrina kaif

इस वीडियो में कटरीना रेड कलर की ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। वीडियो में कटरीना ने न केवल खुद रेड कलर की ड्रेस पहनी हैं बल्कि उनके पास खड़ी बाइक और पीछे का बैकग्राउंड भी रेड है। इस तस्वीर को कटरीना ने एक कैप्शन के साथ शेयर किया। कटरीना कैफ ने लिखा - 'Heading into the weekend'...कटरीना की इस तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया - 'रुक जाओ'। इसके साथ ही स्माइली के साथ दिल वाला इमोजी बनाया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Heading into the weekend (with a dash of red) like......💃🏻🥳

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on


Deepika Padukone comment on Katrina Kaif post viral on social media
deepika padukone, katrina kaif

दीपिका का कटरीना की तस्वीर पर यह कमेंट वायरल हो रहा है। आपको बता दें, कटरीना, रणवीर सिंह-दीपिका की शादी में पहुंची थीं और दीपिका को गले लगाकर पुराने गिले-शिकवे भुला दिए थे। बदले में दीपिका ने भी दिखाया है कि उनके दिल की पुरानी कड़वाहट खत्म हो गई है। दीपिका ने अपनी शादी में कटरीना का स्वागत करने के बाद सोशल मीडिया पर कटरीना की तस्वीर को लाइक भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone comment on Katrina Kaif post viral on social media
deepika padukone - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना कैफ पर भी बयान दिया था। दीपिका ने कहा था - 'वह शादी में आईं अच्छा लगा। उनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है।' अपने इस इंटरव्यू में दीपिका ने साफतौर पर इशारा कर दिया था कि उनकी और कटरीना की दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone comment on Katrina Kaif post viral on social media
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

कटरीना कैफ की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप रही। ईद पर सलमान के साथ उनकी फिल्म 'भारत' रिलीज होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ दिशा पाटनी और तब्बू लीड रोल में होंगी। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर भी होंगे। इस फिल्म में कटरीना और सलमान 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed