{"_id":"5bf106dcbdec22697b11745f","slug":"deepika-padukone-cried-in-mandap-in-front-of-ranveer-singh-and-father-prakash-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी फेरे में पिता के गले लगकर फूट फूट कर रोईं दीपिका पादुकोण, रणवीर को आकर संभालना पड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरी फेरे में पिता के गले लगकर फूट फूट कर रोईं दीपिका पादुकोण, रणवीर को आकर संभालना पड़ा
Sun, 18 Nov 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बाजीराव की मस्तानी हमेशा हमेशा के लिए हो चुकी हैं। शाही शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली से मुंबई आ चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों का भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से सीधे दीपिका ससुराल जाएंगी जो कि खार में है। दीपवीर के एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इस बीच दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फेरे लेते वक्त दीपिका इतनी इमोशनल हो गई थी कि रोने लगीं।
2 of 5
deepika ranveer
- फोटो : file photo
दीपवीर ने शादी को प्राइवेट अफेयर रखा था। अब धीरे धीरे इन दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरों के अलावा कई और जानकारियां सामने आने लगी हैं। हाल ही में दीपिका की चूड़ा सेरेमनी और रणवीर की हल्दी रस्म की फोटो सामने आई थी। वहीं अब एक और जानकारी सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद कारज की रस्म के दौरान दीपिका भावुक हो गई थीं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : you tube
रिपोर्ट के मुताबिक जब गायिका हर्षदीप कौर गुरबाणी 'एक ओंकार' की लाइव परफॉर्मेंस दे रही थी उस वक्त दीपिका इतनी इमोशनल हो गई थीं कि खुद को संभालना मुश्किल हो गया था। कहा जा रहा है कि आखिरी फेरा लेते वक्त दीपिका की नजर पिता प्रकाश पादुकोण से मिली तो वह उनके गले लगकर फूट फूट कर रोई थीं। दीपिका को इस तरह देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए थे। तभी रणवीर ने दीपिका को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने एक बेटे की तरह सबसे पहले प्रकाश पादुकोण को गले लगाया और फिर पत्नी दीपिका को। इसके साथ ही रणवीर ने वादा किया वह उनकी बेटी का हमेशा ख्याल रखेंगे। रणवीर को इस तरह सब कुछ मैनेज करता हुआ देख वहां मौजूद सभी मेहमानों ने दीपवीर को चियर किया। फिलहाल दीपिका और रणवीर मुंबई पहुंच चुके हैं जहां पर दीपिका के गृह प्रवेश की रस्म होगी। एयरपोर्ट पर दीपिका नई नवेली दुल्हन की तरह मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहने हुए थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : twitter
शादी के बाद से ही दीपिका पादुकोण के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के बंगले में कलरफुल लाइट्स लगाई गई है। सजावट इतनी शानदार है जिसे देखकर काफी अच्छा लगेगा। सजावट में लाइट्स के अलावा सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है। कहा जा रहा है फिलहाल यह दोनों अभी यही रहेंगे। रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल कुछ दिन बाद इस घर में शिफ्ट हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।