सब्सक्राइब करें

Gehraiyaan: दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' की पूर्व पुलिस कमिश्नर ने की आलोचना, कहा-'बीस मिनट बाद देखना बंद कर दिया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone film Gehraiyaan is criticized by a former police commissioner says 'stopped watching after 20 minutes
फिल्म 'गहराइयां' - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा स्टारर फिल्म 'गहराइयां' हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हैं। ये फिल्म शुरू से ही दीपिका और सिद्धांत के बीच इंटीमेट सीन्स को लेकर चर्चा में है। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म को कोई खास सराहना नहीं मिली है। गहराइयां में दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक गहराइ नहीं मिली। हालांकि फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब भास्कर राव नाम के एक पूर्व पुलिस आयुक्त की समीक्षा ने 'गहराइयां' की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया है।

Trending Videos
Deepika Padukone film Gehraiyaan is criticized by a former police commissioner says 'stopped watching after 20 minutes
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई


कहा-इसे देखना अपमान लगा-
बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर रह चुके भास्कर राव ने दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "हमने गहराइयां देखना शुरू किया, 20 मिनट बाद रुक गया, मुझे यह अपमान लगा..मैं हमारी बीएलआर गर्ल दीपिका की प्रशंसक हूं, उन्हें लाखों युवा और महिलाएं आइकॉन अचीवर और साहसी के रूप में पहचानती हैं। विवाहेतर और विनाश घर का, कुछ को लग सकता है कि यह ठीक है, बहुत गलत संदेश। क्या मैं पुराने जमाने का हूं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone film Gehraiyaan is criticized by a former police commissioner says 'stopped watching after 20 minutes
पूर्व बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव - फोटो : ANI

कौन हैं भास्कर राव-
भास्कर राव पहले बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और इसके बाद कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और साथ ही (एडीजीपी) आंतरिक सुरक्षा प्रभाग में थे। फिलहाल इस समय वह रेलवे के एडीजीपी हैं।

Deepika Padukone film Gehraiyaan is criticized by a former police commissioner says 'stopped watching after 20 minutes
कंगना रणौत ने दिया गहराइयां का रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने भी की थी आलोचना-

हाल ही में बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी 'गहराइयां' फिल्म की आलोचना की थी और कहा था कि कोई भी स्किन शो  फिल्म को नहीं बचा सकता। कंगना ने यहां तक कहा था कि फिल्म के नाम पर कचरा मत बेचो। उनका ये रिव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। शकुबत्रा द्वारा अभिनीत फिल्म 'गहराइयां' रिश्तों के बीच की जटिलता और चुनौतियों को दिखाती है। इस फिल्म के लिए जहां कुछ लोगों ने कलाकारों और निर्देशकों की तारीफ की है तो वहीं कुछ को लगा कि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed