फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Sheetal Wedding: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक

Fri, 18 Feb 2022 08:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Feb 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey Sheetal Thakur marriage pictures out
विक्रांत और शीतल की शादी - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए हैं. विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं. शीतल लाल रंग  के शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. विक्रांत ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है. तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं.

Vikrant Massey Sheetal Thakur marriage pictures out
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी से पहले विक्रांत मैसी और शीतल की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं. 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी। 



 
Vikrant Massey Sheetal Thakur marriage pictures out
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी से एक दिन पहले यानि 17 फरवरी को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई है। जिसमें ये जोड़ा 'देसी गर्ल' गाने पर डांस करते दिख रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि शीतल ने पीले रंग का लहंगा कैरी किया है, जिसमें वह बेहद खूबसबरत लग रही हैं। सेरेमनी में आए मेहमान दोनों पर फूल बरसा रहे हैं। इस वीडियो में दोनों बहुत खुश लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey Sheetal Thakur marriage pictures out
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

14 फरवरी वेलेन्टाइन डे के दिन अपने वर्सोवा के घर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. आज ये कपल पूरे रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गया है. इस शादी में गिने-चुने लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए.

विज्ञापन
Vikrant Massey Sheetal Thakur marriage pictures out
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

शीतल और विक्रांत 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सालों से रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रोका किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत 4 फिल्में 'लव हॉस्टल', 'मुंबईकर', फॉरेंसिक और यार जिगरी में नजर आने वाले हैं. 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed